क्या आप जानते हैं दाल तड़का और फ्राई के बीच अंतर?

आप में से अधिकतर लोगों ने घर पर या बाहर दाल फ्राई और दाल तड़का जरूर खाया होगा, लेकिन क्या कभी सोचा है आखिर इन दोनों के बीच अंतर क्या होता है ? अगर नहीं तो आइए आज हम आपको इन दोनों के बीच का फर्क बता देते हैं।  
Indian Lentil Recipes

दाल भारतीय खाने का एक अहम हिस्सा है। अधिकतर घरों में दाल का रोजाना सेवन होता है। कुछ लोग रोटी के साथ तो कुछ लोग इसको चावल के साथ खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर घरों में बच्चे और बड़े दाल-चावल खाने के बेहद शौकीन होते हैं। इसको हल्के खाने की श्रेणी में रखा जाता है। दाल कई प्रकार की आती है। वहीं इनमें सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में यह अंडा और नॉन-वेज नहीं खाने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद होती है। दाल-चावल ऐसी डिश है जो कि झटपट बनकर भी तैयार हो जाती है और इसको पचाने में भी दिक्कत नहीं होती है।

जब भी हम बाहर कभी होटल या रेस्टोरेंट में जाते हैं तो वहां अक्सर हम लोग दाल जरुर आर्डर करते हैं। मेन्यू में दाल तड़का और दाल फ्राई ऑप्शन होते हैं, लेकिन क्या कभी आपने इस बात पर गौर किया है आखिर दाल तड़का और दाल फ्राई के बीच अंतर क्या होता है। अधिकतर लोग इन दोनों को एक जैसा ही समझने की भूल कर बैठते हैं। परंतु इन दोनों दाल को बनाने से लेकर स्वाद सब चीज में काफी फर्क होता है। आज हम आपको इन दोनों दाल के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं।

दाल तड़का रेसिपी

dal tadka recipe

दाल तड़का जैसा की नाम से भी पता लग रहा है कि इस दाल को पकाने के बाद ऊपर से तड़का लगाया जाता है। इसके लिए आपको सबसे पहले मूंग, मसूर, या अरहर की दाल लेनी है। कुछ देर के लिए आप इसको पानी में भिगो दें। अब आपको इस दाल को कुकर में डालें और हल्दी और नमक डालकर तरह पका लें। इसके बाद दाल को किसी बर्तन में निकाल लें। अब आपको गैस पर छोटा पैन रहना है। इसमें आप घी या तेल डालें और अच्छी तरह गर्म हो जाने के बाद जीरा, हींग और सूखी लाल मिर्च डालें और फिर इस तड़के को दाल में चारों ओर ऊपर से डाल दें। आप चाहे तो इसमें लहसुन भी डाल सकती हैं।

दाल फ्राई रेसिपी

dal fry recipe

दाल फ्राई को पकाने के बाद अलग से फ्राई किया जाता है। जिसके चलते इसका नाम दाल फ्राई पड़ा। इसके लिए आपको कोई भी दाल लेकर थोड़ी देर भिगोना है। अच्छी तरह भीग जाने के बाद इसको कुकर में हल्दी और नमक डालकर पकाएं। अब एक पैन में देसी घी डालकर गर्म करें। अब इसमें जीरा, हींग, और प्याज डालकर अच्छी तरह भून लें। प्याज भुन जाने के बाद कटे हुए टमाटर मिक्स करें और इनको भी अच्छी तरह गल जाने तक पकाएं। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर हल्का पानी डालकर भून लें। अब ऊपर से पकी हुई दाल डालकर मिक्स करें। आपकी दाल फ्राई तैयार है। ऊपर इसे इसे हरे धनिया से गार्निश करें।

आपको दोनों दाल की रेसिपी सुनकर पता ही लग गया होगा कि दोनों दाल को पहले पकाया जाता है और उसके बाद इनमें तड़का लगता है। दोनों के तड़का लगाने के डिफरेंट स्टाइल के चलते इनका अलग-अलग नाम पड़ा। हालाँकि दोनों ही दाल खाने में बेहद लाजवाब होती हैं। इनके अलग स्वाद और टेक्सचर इन्हें खास बनाते हैं। तो अब आप कभी भी इन दोनों दाल को खाते वक्त कन्फ्यूज नहीं हो जाइएगा।

ये भी पढ़ें:बचे हुए दाल-चावल से बनाई जा सकती हैं 3 नई डिशेज, स्वाद भी होगा कमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP