herzindagi
refined flour alternatives tips

मैदा की जगह कुकिंग में इस्तेमाल की जा सकती हैं ये चीजें

 बेकिंग से लेकर स्नैक्स आइटम्स बनाते समय हम मैदा का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मैदा का सेवन बहुत अधिक अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में आप मैदा की जगह कुछ अन्य अल्टरनेटिव्स का इस्तेमाल करने पर भी विचार कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-02-08, 15:31 IST

घर में जब कुछ अच्छा खाने का मन करता है, तो हम बेकिंग करते हैं या फिर भटूरे आदि बनाए जाते हैं। लेकिन इस तरह की बेक्ड आइटम या स्नैक्स को तैयार करते समय हम मुख्य इंग्रीडिएंट के रूप में मैदा का इस्तेमाल करते हैं। मैदा में किसी भी तरह के पोषक तत्व नहीं होते हैं और इसलिए इनका सेवन करना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि आप अपनी फेवरिट आइटम का सेवन करना ही छोड़ दें।

बस जरूरत है कि आप मैदा की जगह हेल्दी अल्टरनेटिव्स का चयन करें। जी हां, ऐसे कई इंग्रीडिएंट्स होते हैं जिन्हें मैदा की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। ये अपेक्षाकृत अधिक हेल्दी होते हैं और आपको एक अलग टेस्ट भी प्रदान करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मैदा के कुछ ऐसे ही हेल्दी अल्टरनेटिव्स के बारे में बता रहे हैं-

इसे जरूर पढ़ें: जानिए रिफाइंड कार्ब्स सेहत के लिए क्यों होते हैं हानिकारक

refined flour

ब्राउन राइस का आटा

अगर आप ग्लूटन फ्री डाइट पर हैं तो ऐसे में आप मैदे के स्थान पर ब्राउन राइस आटे का इस्तेमाल करें। इसमें फाइबर कंटेंट काफी अधिक होता है। साथ ही साथ, इसमें विटामिन बी, आयरन और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। अगर आप कपकेक या कुकीज बना रही हैं तो ऐसे में आप ब्राउन राइस आटे का इस्तेमाल करें। हालांकि, ब्राउन राइस आटे का इस्तेमाल आप ब्रेड के लिए ना करें।

बादाम का आटा

बादाम का आटा पोषक तत्वों से युक्त होता है। इसके सेवन से आपको मैंगनीज, विटामिन ई और फाइबर आदि पोषक तत्व होते हैं। यह ग्लूटन फ्री डाइट के लिए एकदम उपयुक्त है और साथ ही साथ लो कार्ब होने के कारण भी यह हेल्दी माना जाता है। बादाम का आटा बेकिंग रेसिपीज जैसे ब्राउनी और केक आदि के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

कुट्टू का आटा

कुट्टू के आटे को पिसे हुए कुट्टू से बनाया जाता है। यह फाइबर और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है और इसका हल्का नटी फ़्लेवर होता है। कुट्टू का आटा अन्य आटे की तुलना में गहरे रंग का होता है। कुट्टू के आटे को आप पैनकेक्स आदि बना सकती हैं और उसे सर्व कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद रिफाइंड मैदा कैसे बनाया जा रहा है?

know about some refined flour alternatives

रागी का आटा

यह आटा आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट और डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप इसे मैदे के स्थान पर अपनी रेसिपी में शामिल कर सकती हैं। यह एक ग्लूटन फ्री आटा है और इसे पचाना भी शरीर के लिए काफी आसान होता है। इसलिए, अगर आप ग्लूटन इनटॉलरेंट हैं तो रागी के आटे को डाइट में शामिल करें।

सोया का आटा

सोया का आटा को आप मैदे के स्थान इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, इसे कुकीज़ आदि बनाने के लिए बहुत अच्छा विकल्प नहीं माना जा सकता है, लेकिन इससे आप कुछ बेहतरीन स्नैक्स तैयार कर सकती हैं। सोयाबीन का आटा सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से आपको प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और कई तरह के विटामिन मिलते हैं। आप सोया के आटे को कुकिंग में शामिल करें या फिर सोया बेस्ड प्रोडक्ट्स को भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

तो अब आप भी अपनी किचन से मैदे को बाहर निकालें और इन आटे को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।