herzindagi
best ways to use bread as sandwitch

आपके टोस्ट को बेहद हेल्दी और टेस्टी बनाती हैं यह टॉपिंग्स, आप किसे करेंगी सलेक्ट

अगर आप अपने टोस्ट को अधिक हेल्दी व टेस्टी बनाना चाहती हैं तो इन टॉपिंग्स को टोस्ट के ऊपर इस्तेमाल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2021-09-02, 11:00 IST

जब भी एक क्विक ब्रेकफास्ट तैयार करने की बात आती है तो हम सभी सबसे पहले ब्रेड को टोस्ट के रूप में बनाना और खाना पसंद करते हैं। बस टोस्टर में ब्रेड रखी और वह कुछ ही देर में खुद ब खुद तैयार हो जाती है। आमतौर पर लोग इसे ऐसे ही खाते हैं। वैसे तो टोस्ट का क्रंची टेस्ट काफी अच्छा लगता है। कुछ लोग इसके ऊपर मक्खन लगाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन हर दिन मक्खन का सेवन करना एक हेल्दी ऑप्शन नहीं है।

हो सकता है कि आपको भी टोस्ट खाना पसंद हो, लेकिन अब आप उसे एक ट्विस्ट देकर खाना चाहती हों या फिर टोस्ट के टेस्ट को और भी ज्यादा एन्हॉन्स करना चाहती हों। ऐसे में आपको अलग-अलग टॉपिंग्स को ट्राई करना चाहिए। यह टॉपिंग्स ना केवल आपके टोस्ट को अधिक डिलिशियस बनाती हैं, बल्कि इससे वह अधिक हेल्दी भी बनते हैं। जिससे आपके दिन की शुरूआत को एक किकस्टार्ट मिलती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ टॉपिंग्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके टोस्ट के लिए एकदम परफेक्ट हैं-

अंडा

अगर आप एक प्रोटीन रिच नाश्ता करना चाहती हैं तो ऐसे में अंडे को भी बतौर टॉपिंग्स इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आप ब्रेड को तवे पर ही टोस्ट करें और उसके ऊपर अंडे के मिश्रण को डालकर कुक करें। आप चाहे तो अलग से भी अंडे को कुक कर सकती हैं और फिर अंडे की लेयर को टोस्ट के ऊपर लगाएं। आपका हेल्दी ब्रेकफास्ट रेडी है।

इसे जरूर पढ़ें- ब्रेड से जुड़े ये किचन हैक्स क्या जानते हैं आप?

एवोकाडो

टोस्ट के ऊपर एवोकाडो इस्तेमाल करना एक अच्छा आईडिया है। आप टोस्ट के ऊपर चीज़ या बटर की जगह स्लाइस किए हुए एवोकाडो रखें। आप चाहें तो एवोकाडो को मैश करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक क्विक स्नैक है, जिसमें अनसैचुरेटिड फैट होता है और यह आपकी हेल्थ के लिए काफी अच्छा है। आप इसे और भी अधिक टेस्टी बनाने के लिए कुछ चिली फलेक्स भी स्प्रिंकल कर सकते हैं।

avocado and bread

केला

नाश्ते में केला खाना सेहत के लिए बेहद अच्छा माना गया है। ऐसे में अगर आपने ब्रेकफास्ट में टोस्ट बनाने का निश्चय किया है तो आप उसके ऊपर केले की स्लाइस को भी बतौर टॉपिंग्स इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो टोस्ट पर पहले जैम या पीनट बटर लगाएं और फिर उसके ऊपर केले की स्लाइस रखें। यह आपके टोस्ट के टेस्ट को कई गुना बढ़ाएगा। आप इस पर दालचीनी पाउडर या फिर कुछ सीड्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

banan and bread

नट बटर

अगर आप नाश्ते में टोस्ट के ऊपर मक्खन लगाती हैं तो उसे नट बटर जैसे आलमंड बटर या फिर पीनट बटर से स्विच करें। यह खाने में ना केवल बेहद डिलिशियस लगते हैं, बल्कि इससे आपको कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इतना ही नहीं, आप टोस्ट पर नट बटर लगाने के बाद अपनी पसंद के फल की स्लाइस आदि भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह आपके टोस्ट का नाश्ता आपको लंबे समय तक फुल रखने में मदद करेगा।

इसे जरूर पढ़ें- हर सब्जी में आएगा परफेक्ट स्वाद बस इस तरह से बनाएं मसाला पाउडर

चिया और बेरी का जैम

टोस्ट के साथ बच्चों को जैम खाना काफी अच्छा लगता है, लेकिन मार्केट में मिलने वाले जैम कितने हेल्दी होते हैं, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में आप घर पर ही एक हेल्दी जैम तैयार करें। इसके लिए आप 20 ग्राम चिया सीड्स को चार बड़े चम्मच पानी में भिगोएं। अब आप 150 ग्राम अपने पसंदीदा बेरीज या चेरी को इसके साथ मिलाएं और फिर ब्लेंड करें। अब, आप इसे एक जार या कटोरे में छान लें और ढक दें। इस जैम को बनाते समय आपको शुगर का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। साथ ही इस जैम की टॉपिंग्स बच्चों को ही नहीं, बड़ों को भी बेहद पसंद आएगी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।