हम सभी जानते हैं कि फल हमारी सेहत के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद हैं। खासतौर पर सेब की बात करें तो यह गुणों की खान है। कई बीमारियों से बचाने वाली रामबाण दवा है सेब। अंग्रेजी की कहावत An apple a day keeps a doctor away काफी ज्यादा प्रचलित है। यानी सेब खाने से हम इतने हेल्दी रहते हैं कि हमें डॉक्टर को विजिट करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। लेकिन आजकल सेब खाने के साथ एक मुश्किल हो गई है और वह यह है कि इस पर वैक्स की एक परत चढ़ी होती है। यह परत आजकल आर्टिफिशियल तरीके से चढ़ाई जा रही है ताकि सेब चमकदार नजर आए और बाजार में आसानी से बिक जाए। यह वैक्स की परत सेब को ऊपर से शाइनी बना देती है और ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि सेब पर अलग से कुछ लगाया गया है।
इसे जरूर पढ़ें: वेट लॉस से लेकर जवां दिल तक हरी मिर्च खाने से मिलते हैं ये 5 हेल्थ बेनिफिट
सेब पर वैक्स की परत हमारे कोलोन, श्वास लेने की प्रक्रिया को प्रभावित करने के साथ कई तरह के इन्फेक्शन पैदा कर सकती है। अगर आप अपनी और अपने परिवार की सेहत का पूरा ध्यान रखती हैं तो आपको इस बारे में भी सजग रहने की जरूरत है। सेब सिर्फ फ्रूट के तौर पर नहीं, बल्कि कई तरह से यूज किया जाता है। सेलेड, जैम, जैली जैसी कितनी ही चीजें महिलाएं इससे तैयार करती हैं। हर महिला बच्चों को सेब और उससे बनी चीजें यही सोचकर देती है कि उससे बच्चा हेल्दी रहेगा। लेकिन वैक्स की परत सेब को अनहेल्दी बना देती है। आमतौर पर किसान या दुकानदार सेब पर वैक्स की ऐसी सिंथेटिक लेयर लगाते हैं, जो पानी से धुलने पर पूरी तरह से वॉश हो जाती है। इस वैक्स से सेब ज्यादा समय तक ताजा बना रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: कुदरती निखार पाने के लिए ये 5 चीजें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें
आपको जानकर हैरानी होगी कि कोल्ड स्टोरेज में रखा वैक्स लगा हुआ सेब एक साल बाद भी उतना ही ताजा दिख सकता है, जितना कि ताजा सेब। कुछ खास तरह के फूड ग्रेड वैक्स को FSSAI ने प्रमाणित किया है और ये खाने में प्रयोग करने के लिए सेफ माने जाते हैं। लेकिन ये भी मुमकिन है कि सेब पर वैक्स दी गई परमिशन से ज्यादा लगाया गया हो। अगर आपको सेब ऊपर से बहुत ज्यादा चिकना लगे तो उसे हटाना ही उचित होता है।
अगर आप किचन के कामों को कम वक्त में आसानी से पूरा करना चाहती हैं तो HerZindagi विजिट करके आप कई तरह के उपयोगी किचन हैक्स के बारे में जान सकती हैं। साथ ही अगर आपकी कुकिंग में रुचि है तो यहां आपको कई तरह की आसान और टेस्टी डिशेज की रेसिपी भी मिल जाती है, जिससे आप नाश्ते और डिनर में टेस्टी फूड आइटम्स तैयार कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।