तिरंगा थीम में बनाना चाहते हैं डेजर्ट, तो बनाएं केसर, पिस्ता और बादाम का हलवा

स्वतंत्रता दिवस आने वाला है, इस खास अवसर पर यदि आप तिरंगा थीम में टेस्टी डेजर्ट बनाना चाह रहे हैं, तो आज हम आपके साथ एक खास रेसिपी शेयर करेंगे।

 
badam Halwa Recipe,

स्वतंत्रता दिवस या Independence Day एक राष्ट्रीय पर्व है, जो पूरे देश वासियों के लिए बेहद खास है। इस अवसर पर सरकारी और प्राइवेट सभी संस्थान, स्कूल और कॉलेज में समारोह आयोजित किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर पर लोग थीम में भी कार्यक्रम आयोजित करते हैं, साथ ही इस दिन ट्राई कलर थीम में ड्रेस कोड, फूड और डेकोर भी किया जाता है। ऐसे में यदि आप भी ट्राई कलर थीम में कुछ खास बनाना चाह रहे हैं, तो आज हम आपको एक स्पेशल डेजर्ट के बारे में बताएं। इस डेजर्ट को आप ट्राई कलर थीम में बनाकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न दोगुना कर सकते हैं।

हलवा खाना भला किसे पसंद नहीं होगा, साधारण अवसर हो या तीज त्यौहार, लोग इस साधारण और खास अवसर को हलवा के मीठी मिठास के साथ शेयर करते हैं। हलवा एक भारतीय मिठाई है, जिसे आप बहुत कम चीजों से लेकर ढेर सारी चीजों तक, कई तरह से बना सकते हैं। तो चलिए कुछ साधारण सी चीजों के साथ हम भी घर पर ट्राई कलर रेसिपी में केसर, बादाम और पिस्ता का हलवा बना लेते हैं।

केसर, बदाम और पिस्ता ट्राई कलर हलवा रेसिपी

Tricolor Halwa Recipe

  • हरा लेयर (पिस्ता फ्लेवर) तैयार करना
  • मावा को कड़ाही में धीमी आंच पर पकाएं।
  • पिसी चीनी, पिस्ता पाउडर, और ग्रीन फूड कलर डालें।
  • मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और जब यह घी छोड़ने लगे, तो इसे एक प्लेट में समान रूप से फैलाएं।
  • सफेद लेयर बादाम फ्लेवर
  • मावा को एक कड़ाही में धीमी आँच पर पकाएं।
  • पिसी चीनी, बादाम पाउडर और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • जब मिश्रण घी छोड़ने लगे और हल्का सा गाढ़ा हो जाए, तो इसे ग्रीन लेयर के ऊपर समान रूप से फैलाएं।
  • केसर लेयर (केसर फ्लेवर) तैयार करना
  • मावा को कड़ाही में धीमी आँच पर पकाएं।
  • पिसी हुई चीनी, केसर का मिश्रण और पीला खाने का रंग (यदि आवश्यक हो तो) डालें।
  • मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और जब यह घी छोड़ने लगे, तो इसे सफेद लेयर के ऊपर समान रूप से फैलाएं।

इसे भी पढ़ें:मैदे से ही नहीं गेहूं आटा से भी बना सकते हैं हेल्दी घेवर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Meta AI

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

केसर, पिस्ता और बादाम का हलवा Recipe Card

केसर, पिस्ता और बादाम का हलवा
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :30 min
  • Preparation Time : 5 min
  • Cooking Time : 25 min
  • Servings : 3
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Desserts
  • Calories: 250
  • Cuisine: Indian
  • Author: Chanchal Singh Thakur

सामग्री

  • मावा (खोया) - 550 ग्राम
  • पिसी चीनी - 150 ग्राम
  • इलायची पाउडर - 1 चम्मच
  • पिस्ता - 50 ग्राम (पिसे हुए)
  • हरा खाने का रंग - 1-2 बूंद
  • केसर - 1/4 चम्मच (गर्म दूध में भिगोया हुआ)

विधि

  • Step 1 :

    ग्रीन या पिस्ता फ्लेवर के लिए मावा को धीमी आँच पर पकाएं।

  • Step 2 :

    पिसी चीनी, पिस्ता पाउडर और हरा फूड कलर मिलाएं। घी छोड़ने पर इसे एक प्लेट में फैला दें।

  • Step 3 :

    सफेद लेयर (बादाम फ्लेवर) के लिए मावा को धीमी आँच पर पकाएं।

  • Step 4 :

    पिसी चीनी, बादाम पाउडर और इलायची पाउडर मिलाएं। गाढ़ा होने पर इसे हरे लेयर के ऊपर फैलाएं।

  • Step 5 :

    केसर लेयर (केसर फ्लेवर) के लिए मावा को धीमी आँच पर पकाएं।

  • Step 6 :

    पिसी चीनी, केसर का मिश्रण और पीला फूड कलर मिलाएं। घी छोड़ने पर इसे सफेद लेयर के ऊपर फैलाएं।