herzindagi
natural homemade food colour

किचन में मौजूद इन चीजों से बनाएं फूड कलर, हर केमिकल से होगा मुक्त

खाने में फूड कलर डालना है लेकिन केमिकल्स का डर है? आइए आज आपको किचन में मौजूद चीजों की मदद से नेचुरल फूड कलर बनाने का तरीका बताएं।
Editorial
Updated:- 2022-10-27, 13:01 IST

जलेबी का पीला और गहरा नारंगी रंग, मिठाइयों का हरा रंग, बटर चिकन या किसी भी चाइनीज कुजीन में लाल रंग कैसे आता है यह तो आपको पता ही होगा! इन आर्टिफिशियल फूड कलर्स में कई सारे केमिकल्स होते हैं जो एक टाइम के बाद आपको नुकसान पहुंचाते हैं। हालांकि आपको बता दें कि फूड कलर्स 2 सोर्स में उपलब्ध होते हैं- एक हमें प्लांट्स, जानवरों और अन्य ऑर्गेनिक मटेरियल से उपलब्ध होते हैं। वहीं दूसरी तरह के आर्टिफिशियल कलर्स पेट्रोलियम बेस्ड हो सकते हैं।

अब अगर आप इन केमिकल कलर्स का इस्तेमाल नहीं करेंगी तो जलेबी में रंग कैसे आएगा? कैसे आपके नूडल्स लाल बनेंगे? कैसे मिठाइयों का वह सुंदर हरा रंग आएगा? इन सबका एक ही जवाब है कि आप घर पर कुछ सामग्रियों की मदद से एकदम नेचुरल फूड कलर्स बना सकती हैं।

आप पिंक, पर्पल, रेड, ग्रीन और ऐसे कई सारे रंग एकदम स्क्रैच से बना सकती हैं। इस आर्टिकल में आपको यही बताने वाले हैं। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं होममेड फूड कलर्स बनाने का तरीका है।

1. कैसे बनाएं पीला फूड कलर

turmeric to make natural food colour

येलो फूड कलर बनाने के लिए आप एक सॉस पैन नें 1/4 कप पानी डालकर उसे उबाल लें। अब इसमें 1/4 छोटा चम्मच हल्दी और 2 केसर के धागे डालकर 3-5 मिनट के लिए उसे थोड़ी देर पकने दें। इसे गैस से उतारें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इसे छानकर किसी कंटेनर में रख लें। आपका येलो फूड कलर तैयार है।

2. कैसे बनाएं ब्लू फूड कलर

1 पैन में ग्रेट किया हुआ 2 कप लाल पत्ता गोभी के साथ 2 कप पानी डालकर गर्म करें। इसे धीमी आंच पर कम से कम 15 मिनट के लिए पकाएं। फिर इसे गैस से निकालकर छान लें और इसमें चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाकर ठंडा करने के लिए रखें। इस तरह यह पर्पल से ब्लू रंग हो जाएगा और आप इसे जार में स्टोर करके रख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: अपनी स्टफिंग को डिलीशियस बनाने के लिए इन इंग्रीडिएंट्स को करें शामिल

3. कैसे बनाएं पिंक फूड कलर

strawberry food colour

इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी या उसका पाउडर कुछ भी ले सकते हैं। अगर आप स्ट्रॉबेरी ले रही हैं तो 3-4 स्ट्रॉबेरी को 1 कप पानी में डालकर धीमी आंच पर पकने दें। वहीं पाउडर का उपयोग कर रही हैं तो पानी में 2 बड़े चम्मच पाउडर और चुटकी भर बेकिंग सोडा डालकर गर्म करें। इसे 10 मिनट बाद गैस से निकालकर ठंडा करें। आपका पिंक फूड कलर तैयार है।

4. कैसे बनाएं ऑरेंज फूड कलर

एक पैन में 2 बड़े चम्मच गाजर का पाउडर, 2 धागे केसर और 1 कप पानी डालकर धीमी आंच पर पका लें। इसे ठंडा करें और छानकर एक जार में स्टोर करके रख सकती हैं।

5. कैसे बनाएं ग्रीन फूड कलर

spinach food colour

ग्रीन फूड कलर बनाने के लिए के 1/2 कप पालक के पत्तों को 2 कप पानी में डालकर डुबोकर रखें। इस गैस पर चढ़ाएं और धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकाकर ठंडा कर लें। इसे छानकर इसमें 1 चम्मच माचा पाउडर (माचा पाउडर के फायदे) डालकर मिलाएं और फिर 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर रखें। इसे छानकर ठंडा कर लें और एक जार में रख लें।

6. कैसे बनाएं पर्पल फूड कलर

एक छोटे बर्तन में 2 कप ब्लूबेरी और 1/4 कप पानी मिलाएं। इस मिश्रण को धीमी से मीडियम आंच पर एक उबाल आने तक पकाएं। इसे तब तक उबालें जब तक कि ब्लूबेरी नरम न हो जाए। इसे मैश करके छान लें और फिर 10 मिनट तक पकाएं। इसे पूरी तरह से ठंडा करने के बाद एक जार में ट्रांसफर करके स्टोर कर लें।

इसे भी पढ़ें:मखाना चाट को टेस्टी बनाना है तो इन सब्जियों को करें मिक्स

होममेड फूड कलर बनाते हुए इन बातों का रखें ध्यान

ways to make food colour

  • जब आप नेचुरल फूड कलर बना रही हैं तो इस चीज का ध्यान रखें कि वह रियल फूड इंग्रीडिएंट से तैयार हुए हैं। ऐसा हो सकता है कि उन कलर्स में थोड़ा फ्लेवर भी रहेगा।
  • नेचुरल फूड कलर तैयार करते हुए आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि ये कलर कमर्शियल रंगों की तरह डार्क कलर्स नहीं होंगे। वाइब्रेंट कलर पाने के लिए नेचुरल फूड कलर्स को बहुत ज्यादा पतला न करें। इसे थोड़ा गाढ़ा रहने देंगी तो रंग ज्यादा वाइब्रेंट लगेगा।
  • इंटेंस कलर पाने के लिए आप इंग्रीडिएंट्स को पाउडर फॉर्म में इस्तेमाल करें। पाउडर से फूड कलर बनाना बहुत आसान भी होता है क्योंकि यह आसानी से घुल जाते हैं और इंटेंस कलर देते हैं।

देखा कितना आसान है घर पर स्क्रैच से फूड कलरिंग तैयार करना? अब आप भी केमिकल वाले आर्टिफिशियल रंगों का इस्तेमाल किए बिना अपने खाने को कलरफुल और स्वादिष्ट बना सकती हैं।

हमें उम्मीद है कि हमारी बताई गई यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख आपको पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही कुकिंग टिप्स जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।