प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत मीट को माना जाता है। पार्टी जैसे खास मौके पर मटन बनाया जाता है। यह खाने में बेहद टेस्टी और पौष्टिक होता है। अक्सर यह होता है कि मटन सख्त हो जाता है। इसके कारण खाने का मजा किरकिरा होता है। इसलिए मटन को बनाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपके लिए ऐसी टिप्स लेकर आए हैं, जो यकीनन आपके बेहद काम आएंगी। क्या आप जानना चाहती हैं परफेक्ट मटन बनाने के लिए क्या करना चाहिए तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
मटन बनाने के लिए इसके सही टुकड़े भी जरूरी होते हैं। इससे पकाने में आसानी होती है। जब भी आप दुकान से मटन कटवाएं तो सामने का पैर, कंधे, पिछले पैर, पसलियों, गर्दन और कंधे के हिस्से पर खास ध्यान दें, क्योंकि यहां का मांस का स्वाद ज्यादा होता है।
साथ ही आपको यह पता होना चाहिए कि किस हिस्से को कैसे पकाना है, जैसे पसलियों को ग्रिल किया जाता है। इसमें फैट की एक लेयर होती है, जो पिघलने के बाद मटन के स्वाद को बढ़ा देती है।
मटन को चिकन की तरह ही मैरिनेट करना जरूरी होता है, लेकिन हम यह बात भूल जाते हैं कि दोनों को मैरिनेट करने का तरीका और समय में काफी अंतर होता है। चिकन को 3-4 घंटे तक मैरिनेट किया जाता है, क्योंकि यह सॉलिड फाइबर होता है। मटन को कम से कम 8 घंटे तक मैरिनेट किया जाना चाहिए। हालांकि, अगर आप चाहती हैं कि मटन परफेक्ट बने तो इसके लिए रात भर रेफ्रिजरेटर में रख दें। ऐसा करने से मटन परफेक्ट मैरिनेट होगा। (मटन के शामी कबाब की रेसिपी)
इसे भी पढ़ें:घर पर बनाएं बिहार की प्रसिद्ध चंपारण मटन करी, जानें रेसिपी
नोट: आप चाहें तो मैरिनेशन के लिए पपीता का पेस्ट और कीवी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:चिकन को इस तरीके से करें मैरिनेट, ध्यान रखें ये जरूरी बातें
क्या आपको मटन पकाने के बाद इसकी बदबू आती है? ऐसे में यह टिप आपके बेहद काम आएगी। सबसे पहले तेल को गर्म करके इसमें प्याज तो हल्का सा भून लें, फिर तेज आंच पर मटन को कम से कम 5 मिनट तक भूनें। ऐसा करने से बदबू नहीं आएगी। (परफेक्ट मैगी बनाने के लिए टिप्स)
सब्जी से लेकर नॉन-वेज तक को पकाने का एक तरीका होता है। साथ ही किसी भी चीज को पकाते समय गैस की फ्लेम का खास ध्यान रखना चाहिए।
मटन को तेज आंच और लंबे समय तक नहीं पकाना चाहिए। इससे मटन हार्ड हो जाता है, जिसके कारण खाने में परेशानी आती है। इसलिए कम आंच पर ही मटन को पकाएं। इससे मटन जूसी हो जाता है। कम आंच पर पकाने से फ्लेवर भी अच्छा आता है।
अगली बार जब भी मटन बनाएं तो इन बातों का खास ध्यान रखें और फिर देखें कि मटन का स्वाद कितना लाजवाब हो जाएगा। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।