मौसम बदल रहा है, इस बदलते मौसम के साथ खाने-पीने के व्यंजन भी बदल रहे हैं। अब धीरे-धीरे गर्मी भी दस्तक देने लगी है और दिन भी बड़े होने लगे हैं। इस बदलते मौसम और लम्बे होते दिन में अब खाना दो टाइम के जगह तीन टाइम होने लगा है। लेकिन, अगर आप दिन में दो टाइम ही खाना खाना चाहते है और एक टाइम फ़ास्ट फ़ूड या चाट खाना चाहते हैं तो आपके लिए 'जलेबी चाट' बेस्ट है।
जी हां, पढ़ने में ये जितना अटपटा सा लग रहा है खाने में उससे कई गुना अधिक स्वादिष्ट लगता है। अगर आप इस बार घर पर चाट की एक नई डिश बनाना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं 'जलेबी चाट' की रेसिपी के बारें में जानने के लिए-
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
यह स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद भी है। यह अन्य चाट से काफी अलग है और इसे बनाना भी आसान है।
सबसे पहले आप एक बर्तन में मैदा, बेकिंग सोडा और घी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। गाढ़ा घोल बनाने के लिए इसमें पिसी हुई उड़द दाल भी डाल सकते हैं। घोल बनाने के बाद इसे लगभग 30 मिनट के लिए अलग रख दे।
अब आप मध्यम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसके बाद एक साफ कपड़े में जलेबी का घोल भरें और जैसे सामान्य तौर पर जलेबी बनाई जाती है ठीक उसी तरह से आपको भी जलेबी बनानी है।
जब जलेबी कुरकुरी और सुनहरा हो जाए तो उसे एक थाली में निकल लें। अब जलेबी के उपर से पुदीना की चटनी, इमली की चटनी डालें और इसके बाद सेंधा नमक और चाट मसाला डालें।
इसे सर्व करने से पहले इसके उपर से दही और अनार दाना गार्निश करने के लिए डालें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।