कई लोगों को हलवा खाना बहुत अच्छा लगता है। आमतौर पर सूजी, आटा, बेसन आदि का हलवा बनता है। लेकिन, क्या आपने कभी तरबूज का हलवा चखा है। अगर नहीं तो, आज हम आपको टेस्टी और लाजवाब तरबूज के हलवे की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं और घर में सब को खिला सकती हैं। वैसे गर्मी के इस मौसम में ताजे और फ्रेश तरबूज आपको आसानी से बाजार में मिल जायेंगे।
इसकी सबसे अच्छी बात तो यह है कि इस हलवे को आप कुछ दिन तक प्रिजर्व करके आराम से रख सकती हैं। महज़ 20 से 25 मिनट में घर पर आप आराम से बना सकती हैं। तरबूज का हलवा बनाने के लिए आपको कौन-कौन से इंग्रीडियंट्स चाहिए और इसे कैसे बनाया जाता है इसके बारे में आपको अच्छे जान लेना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारें में-
Herzindagi video
इस हलवे को बनाने में बहुत समय नहीं लगता है। ये बहुत पौष्टिक भी होता है।
स्वादिष्ट और लाजवाब तरबूज का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप मध्यम आंच पर एक पैन में घी डालकर गरम कीजिए।
जब घी गरम हो जाए तो इस पैन में कद्दूकस किए हुए तरबूज, बेसन और सूजी को डालें और इसे लगातार चलते रहें।
2 मिनट बाद इसमें दूध, चीनी और केसर को डालकर लगभग 4 से 5 मिनट तक अच्छे से पका लीजिए।
5 मिनट पकने के बाद इसमें इलाइची पाउडर डालें। इसे अच्छे से चला के मिक्स करें और 1 मिनट बाद गैस को बंद कर दें।
कुछ देर ठंडा होने के बाद इसे सर्विंग प्लेट में निकाल लीजिए और काजू, बादाम और किशमिश से गार्निश कर के इसे सर्व कीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।