ब्रेकफास्ट के लिए बनाएं लाजवाब कच्चे केले का कटलेट,जानें रेसिपी

ब्रेकफास्ट में कटलेट्स बनाना चाहती हैं, तो इस बार कच्चे केले का कटलेट बनाएं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है। जानें इसकी आसान रेसिपी। 

raw banana cutlet recipe

कच्चे केले का कटलेट बनाना बहुत ही आसान है। अगर आप ब्रेकफास्ट के लिए कोई रेसिपी ढूंढ रही हैं तो ये कटलेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये डिश आप सुबह नाश्ते के लिए तैयार कर सकती हैं या फिर शाम की चाय के साथ इसका मज़ा ले सकती हैं। रसोई में मिलने वाली सामग्री से आप इसे आसानी से कभी भी बना सकती हैं। इस कटलेट को कई अलग-अलग तरह से बनाया जा सकता है, इसमें सूजी या आलू भी डाला जा सकता है। ये डिश बाहर से जितनी कुरकुरी और क्रिस्पी होती है अंदर से ये उतनी ही नरम होती है। इसे एक बार चखने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगी। यह फलहारी के लिए भी बेस्ट रेसिपी है। इसे बनाने के लिए आपको बस कच्चे केले को उबालना है और इसमें कुछ मसाले मिलाकर तेल में फ्राई कर देना है। तो चलिए जान लेते हैं कि इसे बनाने के लिए कौन-कौन से सामग्री और मसाले की ज़रूरत है -

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

कच्चे केले का कटलेट Recipe Card

इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है और ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :20 min
  • Preparation Time : 15 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 3
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Snacks
  • Calories: 200
  • Cuisine: Indian
  • Author: Sahitya Maurya

सामग्री

  • कच्चा केला-4 पीस
  • बेसन-2 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • गरम मसाला-1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • जीरा-1/2 चम्मच
  • सौंफ-1/2 चम्मच
  • तेल-1 कप
  • ब्रेड का चूरा-1/2 कप
  • धनिया पत्ता-2 चम्मच
  • सूजी-2 चम्मच (ऑप्शनल)
  • आलू-1 उबले हुए (ऑप्शनल)

विधि

  • Step 1 :

    कच्चे केले का कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले केले को अच्छे से उबाल कर उसे छील लें।

  • Step 2 :

    इसके बाद एक पैन में तेल गरम कर के उसमें बेसन और मसाले को डालकर 5 से 6 मिनट तक भून लीजिए।

  • Step 3 :

    कुछ देर ठंडा होने के बाद एक बर्तन में उबाले हुए केला,ब्रेड का चूरा और भूने हुए मसाले को डालकर उसे मैश कर लीजिए।

  • Step 4 :

    अब आप मैश किए हुए बैटर को कटलेट का शेप दें।

  • Step 5 :

    इसे बाद एक पैन में तेल गरम करें और कटलेट को दोनों साइड सुनहरा होने तक अच्छे से पकाएं।

  • Step 6 :

    पकने के बाद इसे किसी प्लेट में निकालें और अपनी पसंदीदा चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।