फेस्टिव सीजन में खाने का स्वाद बढाएं महाराष्ट्रीयन डिश पुरन पोली रेसिपी के साथ

अगर आपको  महाराष्ट्रीयन डिश पसंद है तो इस बार आपको पुरन पोली की रेसिपी ज़रूर ट्राई करना चाहिए। जानें रेसिपी। 

how to puran poli easy recipe at home

अगर आप महाराष्ट्रीयन डिश खाना पसंद करते हैं तो आज आपके लिए रेसिपी ऑफ़ द डे में लेकर आए हैं प्रसिद्ध महाराष्ट्रीयन डिश 'पुरन पोली' की रेसिपी। महाराष्ट्र में इसे खास कर गणेश चतुर्थी के उत्सव हर घर में बनाई ही बनाई जाती है। ये डिश मुख्य रूप से रोटी की तरह होती है जिमसें चीनी और दाल का उपयोग किया जाता है। यह देखने में तो सिंपल दिखाई देता है लेकिन, खाने में यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं। कई लोग इसे बनाने के लिए चीनी का नहीं बल्कि, गुड़ का भी इस्तेमाल करते हैं। तो बिना देर किए हुए चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

पुरन पोली Recipe Card

घर पर बनाएं पुरन पोली और सब को खिलाएं।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :20 min
  • Preparation Time : 15 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 2
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Others
  • Calories: 125
  • Cuisine: Indian
  • Author: Sahitya Maurya

सामग्री

  • चना दाल- 1 कप
  • चीनी-1/2 कप
  • इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच
  • नमक-1/2 चम्मच
  • मैदा-2 कप
  • घी या बटर-3 चम्मच
  • जायफल- कद्दूकस किए हुए

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले तो आप चने की दाल को साफ कर के प्रेशर कुकर में उबाल कर इसमें से पानी निकाल लीजिए।

  • Step 2 :

    इसके बाद कुकर में चीनी, इलाइची पाउडर और जायफल को डालकर अच्छे से मैश कर लीजिए।

  • Step 3 :

    मैश करने के बाद कुछ देर इसे पका लीजिए और ठंडा होने के लिए अलग रख दीजिये।

  • Step 4 :

    इसी बीच एक बर्तन में मैदा में नमक और घी डालकर पानी से अच्छे से गुथ कर 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दीजिये।

  • Step 5 :

    15 मिनट बाद इसमें से रोटी के आकार में बना कर तैयार किए हुए मिश्रण में से भरकर फिर से रोटी के आकार में बना लीजिए।

  • Step 6 :

    एक तवा में घी डालकर गरम करें और पूरन पोली को दोनों साइड अच्छे से पका लीजिए।

  • Step 7 :

    टेस्टी और लाजवाब पूरन पोली बन के तैयार है सर्व करने के लिए।