नींबू नहीं इस बार बनाएं तरबूज की शिकंजी, नोट करें आसान रेसिपी

Watermelon Shikanji: आज हम आपको बताएंगे तरबूज की शिकंजी बनाने की आसान रेसिपी, जिसे वीकेंड या शाम के वक्त बनाया जा सकता है। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे।
image

इस मौसम में अक्सर ठंडी चीजों पर जोर दिया जाता है। झुलसती गर्मी में जब कुछ ठंडा-ठंडा मिलता है, तो मजा ही आ जाता है। हालांकि, अक्सर महिलाएं जल्दी बनने वाली ड्रिंक तलाशती हैं जैसे- शिकंजी। शिकंजी का नाम सुनते ही मजा आ जाता है, लेकिन इस बार क्यों न करें कुछ नया? इस गर्मी नींबू नहीं, बल्कि तरबूज से बनाएं एक रिफ्रेशिंग और हेल्दी शिकंजी। जी हां, आज हम आपको बताएंगे तरबूज से तैयार शिकंजी जिसे चुटकियों में तैयार किया जा सकता है।

इसका स्वाद न सिर्फ मीठा होता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। अगर आप चाहें तो इसे घर पर चुटकियों में तैयार कर सकते हैं, बस आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी। तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं तरबूज की शिकंजी बनाने की आसान रेसिपी क्या है।

तरबूज की शिकंजी की विधि

How to make a glass of watermelon juice

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करें। फिर तरबूज के टुकड़ों को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।

इसे जरूर पढ़ें-एक नहीं बल्कि इन 3 तरीकों से बनाएं नींबू शिकंजी, करेंगे सभी पसंद

  • अगर आपको एकदम स्मूथ टेक्सचर चाहिए, तो रस को छलनी से छान लें। अब इस रस में भुना जीरा पाउडर, काला नमक और शहद या चीनी डालें।
  • नींबू का रस डालना चाहें तो डाल सकते हैं, इससे हल्की सी खटास आ जाएगी। इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और जरूरत हो तो थोड़ा ठंडा पानी या सोडा मिलाएं।
  • पुदीने की पत्तियां भी मिला दें और एक गिलास में डालें। ऊपर से थोड़ी पुदीना के पत्ते और भुना जीरा पाउडर से गार्निश करें।

इसे जरूर पढ़ें-How Shikanji Was Made: महाभारत में पांडव भी थे शिकंजी के दीवाने, जानें क्या है इस समर ड्रिंक का दिलचस्प इतिहास

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

तरबूज की शिकंजी Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें तरबूज की शिकंजी।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :20 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Others
  • Calories: 125
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • तरबूज- 2 कप
  • शहद- 1 चम्मच
  • नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
  • पुदीना के पत्ते- 6
  • भुना जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • काला नमक- आधा चम्मच
  • नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
  • सोडा- 1 कप
  • पानी- आधा कप
  • बर्फ के टुकड़े- जरूरत के हिसाब से

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करें।

  • Step 2 :

    अगर आपको एकदम स्मूथ टेक्सचर चाहिए, तो रस को छलनी से छान लें।

  • Step 3 :

    अब इस रस में भुना जीरा पाउडर, काला नमक और शहद या चीनी डालें।

  • Step 4 :

    नींबू का रस डालना चाहें तो डाल सकते हैं, इससे हल्की सी खटास आ जाएगी।

  • Step 5 :

    इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और जरूरत हो तो थोड़ा ठंडा पानी या सोडा मिलाएं।

  • Step 6 :

    पुदीने की पत्तियां भी मिला दें और एक गिलास में डालें। ऊपर से थोड़ी पुदीना पत्ती और भुना जीरा पाउडर से गार्निश करें।

  • Step 7 :

    बस आपकी तरबूज की शिकंजी बनकर तैयार है, जिसे सर्व किया जा सकता है।