Spongy Dhokla Tips: अब घर पर भी बना सकते हैं मार्केट जैसा स्पंजी ढोकला, नोट करें ये सीक्रेट टिप्स

Soft And Spongy Dhokla Tips: यदि आप भी बाजरा जैसा एकदम सॉफ्ट ब्रेड जैसा ढोकला बार-बार बनाने की कोशिश करके थक चुकी हैं ? तो अब से आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। आज हम आपको मार्केट स्टाइल स्पॉन्जी ढोकला बनाने के टिप्स देने जा रहे हैं।    
Dhokla tips

ढोकला गुजरात की एक फेमस डिश है। जिसको आजकल पूरे भारत में पसंद किया जा रहा है। यह बहुत ही कम तेल में बनने वाली डिश में से एक है। ऐसे में यह खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ यह सेहत के लिए भी अच्छी रहती है। आज ढोकला कई तरीकों से बनाया जा रहा है। साथ ही, इसको परोसने का तरीका भी हर जगह अलग होता है। गुजरात में इसे 'खमन' के नाम से जाना जाता है। बेसन से तैयार होने वाली इस डिश को आप नाश्ते से लेकर शाम के स्नैक्स और डिनर में भी खा सकती हैं।

ढोकला खाने में तो सबको खूब टेस्टी लगता है, लेकिन इसको बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। दरअसल, इसके स्पोंजिनेस को बरकरार रखने के लिए हमें इसे बनाते समय कुछ टिप्स फॉलो करने होते हैं। तभी हम एकदम बाजार के जैसा ढोकला बना पाते हैं, तो आज हम इस लेख में आपको एकदम मार्केट स्टाइल ढोकला बनाने के कुछ टिप्स देने आए हैं। जिनकी मदद से आप घर पर ही ब्रेड जैसा ढोकला बना सकती हैं। आइए जानें कौन से हैं वो सीक्रेट टिप्स।

ढोकला बनाने की रेसिपी

besan

  • सबसे पहले आपको एक बर्तन में बेसन और उसका आधा भाग सूजी का लेना है।
  • अब इन दोनों चीजों को आटा छानने वाली छलनी की मदद से छान लें।
  • इसके बाद आपको इसमें थोड़ी सी चीनी छाछ या खट्टा दही और नमक डालकर मिक्स कर लेना है।
  • मिक्स हो जाने के बाद अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला बेटर तैयार कर लेना है।
  • इस घोल को करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • अब आप इसमें एक चुटकी ईनो या बेकिंग सोड़ा डालें और दो बूंद पानी की डालकर अच्छी तरह चला लें।
  • इसके बाद गैस पर ढोकला मेकर रखकर उसमें पानी डालकर गर्म करें।
  • उसपर ढोकला बनाने वाली प्लेट रखकर उसको कुछ बूंद तेल की डालकर अच्छे से उसको ग्रीस कर लें।
  • अब उसमें वो बेटर डालें और ढक दें।
  • थोड़ी देर बाद उसमें चाकू या कोई भी चम्मच डालकर साइड से चेक करें।
  • अगर आपने जो भी चीज डालकर चेक किया है। उसमें बेसन चिपक कर आ रहा है तो थोड़ी देर और ढकें।
  • यदि साफ निकला है तो मतलब आपका ढोकला बनकर एकदम तैयार है।
  • उसकी प्लेट बाहर निकालकर ठंडा हो जाने के बाद उसके ऊपर राई, करी पत्ता और हरी मिर्च और पानी का छौंक लगाएं।
  • इसके बाद अपने अनुसार पीस कट करें और हरी चटनी या सॉस किसी के साथ भी सर्व करें।

स्पॉन्जी ढोकला बनाने के टिप्स

dhokla

  • आप जब भी ढोकला बनाएं उसके घोल को अच्छी तरह फेंटे।
  • इसके साथ ही बेसन के साथ थोड़ी सूजी जरूर मिलाएं।
  • ढोकले के घोल में दो चार बूंदें नींबू की डाल देने से ये स्वादिष्ट बनने के साथ सॉफ्ट भी बनता है।
  • हमेशा जब ढोकला बनाने जा रही हो तभी उसमें बेकिंग सोडा या इनो एड करें। पहले से नहीं करना है।
  • दही और छाछ कितना खट्टा होगा आपका ढोकला उतना ज्यादा स्पंजी बनेगा।
  • छौंक लगाते हुए आप पानी डालें और उसमें भी थोड़ा नींबू का रस मिलाएं।
  • ढोकले का घोल ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए। इससे भी वो टाइट बनेगा।
ये भी पढ़ें: पकोड़े और टिक्की ही नहीं स्वीट कॉर्न से बनाएं ढोकला समेत ये टेस्टी डिश

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP