10 मिनट में बनाना सीखें स्पंजी रागी ढोकला, यह रही आसान रेसिपी

व्रत में यकीनन आप रागी का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या कभी ढोकला ट्राई किया है? अगर नहीं, तो बनाने के लिए यह लेख जरूर पढ़ें और रागी ढोकला बनाना सीखें। 

 
easy ragi dhokla recipe in hindi

ढोकला बेसन से बनता है और ये खाने में जितनी चटपटा और तीखा होता है....कि इसका स्वाद ही हमारी जुबान पर पूरा दिन चढ़ा रहता है। ढोकला हल्का भी होता है और खाने में भी लाजवाब होता है और यह आसानी से भी पच जाता है। ढोकला बनाने के लिए आप जिस सामग्रियों की जरूरत होती है, जिसकी मदद से कुछ ही देर में ढोकला तैयार किया जा सकता है।

पर इन व्यंजनों से हमें सावन में परहेज करना पड़ता है, पर अगर आपसे कहा जाए की सावन के महीने में भी ढोकला का सेवन किया जा सकता है? तब आप क्या करेंगे... । जी हां, आज हम आपको रोगी ढोकला बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं जिसका सेवन सावन के महीने में आसानी से किया जा सकता है। अगर आपको बनाना नहीं आता...तो आइए इस लेख में जानते हैं।

विधि

Dhokla recipe

  • रागी का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार कर लें। रागी का आटा और सूजी को छानकर एक बाउल में निकाल लें।
  • बाउल में आधा चम्मच बेकिंग सोडा (बेकिंग सोडा से निपटाएं किचन से जुड़े ये काम), आधा चम्मच- ईनो और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर दही डालकर लगातार चलाते रहें, ताकि आटे में गुठलियां न पड़ें।
  • अगर पानी की जरूरत पड़ रही है, तो पानी का भी इस्तेमाल करें। पानी से आपका पेस्ट एकदम परफेक्ट बनेगा। इस दौरान ढोकला परात में तेल लगाकर रख लें।
  • अब गैस पर कड़ाही गर्म करने के लिए रखें और तेल डालकर गर्म होने दें। इस दौरान हम पेस्ट को परात में डाल देंगे, ताकि यह अच्छी तरह से सेट हो जाए।
  • जब तेल से धुंआ निकलने लगे, तो सरसों के बीज, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगा लें।
  • तड़का लगने के बाद गैस बंद कर दें और ढोकले की परात को एक बड़े बाउल में रखें और पानी डालकर भाप में पका लें, ताकि आपका ढोकला एकदम परफेक्ट बनें।
  • जब ढोकला बन जाए तो गैस बंद कर दें और लगाया गया तड़का ढोकले के ऊपर डालकर चाकू की मदद से रागी का ढोकला काट लें।
  • बस आपका रागी ढोकला तैयार है, जिसे सर्व किया जा सकता है। (बनाएं सत्तू से ये रेसिपीज) अगर आप चाहें तो ऊपर से चीनी भी डाल सकते हैं। इससे इसका स्वाद काफी अच्छा लगेगा।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

रागी ढोकला Recipe Card

इन आसान स्टेप्स से तैयार करें रागी ढोकला।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :15 min
  • Preparation Time : 5 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Snacks
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • रागी का आटा- 1 कप
  • सूजी- 1 कप
  • दही- आधा कप (फेंटा हुआ)
  • बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
  • ईनो- आधा छोटा चम्मच
  • करी पत्ता- 4
  • सरसों के बीज- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 10 (बीच से कटी हुई)
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरा धनिया- 1 कप (कटा हुआ)
  • तेल- आधा कप

विधि

  • Step 1 :

    रागी का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार कर लें।

  • Step 2 :

    बाउल में आधा चम्मच बेकिंग सोडा, आधा चम्मच- ईनो और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  • Step 3 :

    अब कड़ाही में तेल डालकर सरसों के बीज, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगा लें।

  • Step 4 :

    ढोकले की परात को एक बड़े बाउल में रखें और पानी डालकर भाप में पका लें।

  • Step 5 :

    ढोकले के ऊपर डालकर चाकू की मदद से रागी का ढोकला काट लें।

  • Step 6 :

    बस आपका रागी ढोकला तैयार है, जिसे सर्व किया जा सकता है।