दक्षिण स्टाइल में बनाएं ऑथेंटिक मैंगलोर बन, सॉफ्ट इतना खाते ही पिघल जाएगा दिल

इसे पके केले से तैयार किया जाता है, इसलिए यह अंदर से बहुत ही ज्यादा मुलायम होता है। हालांकि, यह आपको आसानी से मैंगलोर और उडुपी रेस्टोरेंट्स में मिल जाएगा, लेकिन घर पर बनाने के लिए हमारी रेसिपी को फॉलो किया जा सकता है। 
image
दक्षिण भारत का सिर्फ डोसा, इडली या सांभर ही फेमस नहीं है, बल्कि कुछ व्यंजन ऐसे हैं जिनके बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। इसी लिस्ट में मैंगलोर बन भी शामिल है, जिसे बेहद खास तरीके से बनाया जाता है। बता दें यह कर्नाटक के तटीय शहर मैंगलोर की एक खास बन है। हालांकि, यह सिर्फ एक बन नहीं, बल्कि स्वाद और सॉफ्टनेस का ऐसा संगम है जो मुंह में रखते ही घुल जाता है।
चाय के साथ हो या नारियल चटनी के साथ, यह हर दिल को जीत लेता है। बता दें इसे पके केले से तैयार किया जाता है, इसलिए यह अंदर से बहुत ही ज्यादा मुलायम होता है। हालांकि, यह आपको आसानी से मैंगलोर और उडुपी रेस्टोरेंट्स में मिल जाएगा, लेकिन घर पर बनाने के लिए हमारी रेसिपी को फॉलो किया जा सकता है।

मैंगलोर बन की विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर पके हुए केले लें और उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। केला जितना पका होगा, बन उतना मीठा और सॉफ्ट बनेगा।

Traditional Indian snacks

  • एक बड़े बाउल में मैश किया हुआ केला, चीनी, दही और बाकी सामान भी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आप अपने हिसाब से सामग्रियों को मिला भी सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-नारियल की चटनी बनाने के लिए क्या इंग्रीडिएंट्स चाहिए? यहां जानें बनाने के सीक्रेट टिप्स

  • इसमें धीरे-धीरे मैदा डालें और सॉफ्ट डो तैयार करें। अब इसमें थोड़ा-सा मक्खन डालकर 5 मिनट तक हल्के हाथों से आटा गूंथ लें।
  • आटे को 5 घंटे के लिए रख दें, अगर आपके पास इतना टाइम नहीं है तो 3 घंटे रखा जा सकता है। अब आटे से बॉल्स बनाएं और हल्के मोटे गोल शेप में बेलें।
  • इस दौरान कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें। आप घी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जब तेल गर्म हो जाए तो एक एक करके बन डालकर हल्की आंच पर फ्राई कर लें।

इसे जरूर पढ़ें-पके हुए केले से बनाएं ये 3 स्नैक्स, बेहद सिंपल है इसकी रेसिपीज

  • बस आपके बन तैयार हैं, जिसे नारियल चटनी, सांभर या चाय के साथ सर्व किया जा सकता है। इसका स्वाद ऐसा है कि आपके घर में सबको पसंद आएगा।

Image Credit- (@freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

औथेंटिक मैंगलोर बन Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें औथेंटिक मैंगलोर बन।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :30 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 20 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Snacks
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • पका हुआ केला- 3
  • मैदा- 2 कप
  • चीनी- आधा कप
  • बेकिंग सोडा- आधा कप
  • दही- आधा कप
  • मक्खन- 2 चम्मच
  •  

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। फिर पके हुए केले लें और उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें।

  • Step 2 :

    एक बड़े बाउल में मैश किया हुआ केला, चीनी, दही, नमक और जीरा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

  • Step 3 :

    आप अपने हिसाब से सामग्रियों को मिला भी सकती हैं। इसमें धीरे-धीरे मैदा डालें और सॉफ्ट आटा तैयार करें।

  • Step 4 :

    अब आटे से बॉल्स बनाएं और हल्के मोटे गोल शेप में बेलें।इस दौरान कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें।

  • Step 5 :

    जब तेल गर्म हो जाए तो एक एक करके बन डालकर हल्की आंच पर फ्राई कर लें। 

  • Step 6 :

    बस आपके बन तैयार हैं, जिसे नारियल चटनी, सांभर या चाय के साथ सर्व किया जा सकता है।