अच्छा, अगर आपसे ये कोई सवाल करें कि बियर किसे कहते हैं, तो आप अधिक समय लिए बिना ये ज़रूर बोलेंगे कि एक तरह का एल्कोहल है, जिसे पीने से हर किसी को बचाना चाहिए। लेकिन, अगर आपसे ये सवाल किया जाए कि क्या आप हैरी पॉटर बटर बियर के बारे में जानती हैं, तो फिर आपका जवाब क्या हो सकता है। शायद आप इसका जवाब न दें सके। खैर, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजकल हैरी पॉटर बटर बियर काफी ट्रेंड में है, और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। खासकर भारत के बड़े शहरों में इसे खूब पसंद कर रहे हैं, तो आइए इस लेख में हैरी पॉटर बटर बियर के बारे में जानने के साथ-साथ इसकी रेसिपी के बारे में भी जानते हैं।
हैरी पॉटर बटर बियर एक मीठा और क्रीमी ड्रिंक है। ये ड्रिंक क्रीमी होने के साथ-साथ इसका टेस्ट भी कमाल का होता है। एक तरह से इसे आप रिफ्रेशिंग ड्रिंक भी बोल सकती हैं। एक आम बियर का एक बढ़िया रीप्लेसमेंट भी आप बोल सकती हैं। इसमें अन्य बियर की मुकाबले अल्कोहल बहुत कम मात्रा में होती है। बटर बियर के अलावा इसे बटरस्कॉच फ्लेवर में भी तैयार किया जा सकता है। एक तरह से इसमें इतने सारे फ्लेवर होते हैं कि यह कमाल का लगता है। सोडा, चीनी, क्रीम, बटर आदि चीजों का बनाने में इस्तेमाल होता है।
इसे भी पढ़ें:जिस पॉपकॉर्न को फिल्म देखते समय मजे से खाते हैं, उसका इतिहास भी जानें लीजिए
इसे भी पढ़ें:Kitchen Tips: मिलावटी चीनी का इस्तेमाल तो नहीं कर रही आप, ऐसे करें पहचान
जी हां, अगर घर में पार्टी है और आप ड्रिंक नहीं करते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। इसके अलावा बर्थडे पार्टी में भी इसे आसानी से शामिल कर सकती हैं। यक़ीनन इस रेसिपी को ट्राई करने के बाद एक बार नहीं बल्कि बार-बार आप घर पर बनाना चाहेंगी।
यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।