herzindagi
How to set curd aka dahi in winter

सर्दियों में नहीं जमा पा रही हैं दही तो इन हैक्स को जरूर आजमाएं

क्या आपको पता है कि सर्दियों में दही जमाने में कितनी समस्या होती है? आप कितनी भी कोशिश कर लें बाजार जैसा दही जमता ही नहीं है। इसके लिए आपको क्या करना चाहिए वह हम बताते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-01-10, 15:15 IST

दही का इस्तेमाल कई घरेलू कामों में होता है। सर्दी, गर्मी या बरसात हर मौसम की अलग तरह की डिशेज को हम दही के साथ बनाते हैं। खट्टी कढ़ी बनानी हो या फिर स्किन और हेयर केयर के लिए दही का इस्तेमाल करना हो हमें यह जरूरी लगता है, लेकिन सर्दियों में दही को जमाना इतना आसान भी नहीं होता है। आपको तो इसके बारे में पता ही होगा कि दही को जमाने के लिए थोड़े से ह्यूमिड और गर्म माहौल की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आपको दही जमाना है, तो क्यों ना कुछ फूड हैक्स अपनाए जाएं।

सर्दियों में दही जमाने की सबसे बड़ी दिक्कत यह होती है कि इसे जमने में ज्यादा समय लगता है। अगर दही को जमने में ज्यादा समय लगता है, तो उसका स्वाद खराब होने लगता है और इससे ना तो सही टेक्सचर आता है और ना ही फ्लेवर। ऐसे में क्यों ना दही के लिए कुछ यूनिक तरीका अपनाया जाए। 

सर्दियों में दही जमाने की ट्रिक

  • सबसे पहले आपको फुल क्रीम दूध 1 लीटर  लेना है। 
  • फुल क्रीम दूध को अच्छे से उबाल लीजिए। 
  • दूध उबालने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दें। इसे गुनगुना ही रखना है। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा गर्म या बहुत ज्यादा ठंडा ना हो। 
  • जामन का दही (कम क्वांटिटी में लिया गया दही जिसे दूध में मिलाया जाता है) हमेशा फ्रेश लेने की कोशिश करें। 

dahi making in winter

इसे जरूर पढ़ें- दही से जुड़े ये 5 हैक्स किचन में आएंगे बेहद काम

दही जमाने के लिए पहला तरीका

  • आपको कैसरोल में दही जमाना है। वह इस तरह से डिजाइन्ड होते हैं कि खाने के अंदर की गर्मी उसके अंदर ही रहे। 
  • अब कैसरोल में 1 चम्मच दही को चारों तरफ अच्छे से लगा दें। 
  • इसके ऊपर दूध डाल दें। 
  • अब इसे अच्छा जमाने के लिए, दो-तीन बार किसी और बर्तन में बार-बार शिफ्ट कर दीजिए। इससे दूध मिक्स अच्छे से होता है और दूध हल्का होता है। 
  • कैसरोल को बंद करके इसे एक जगह पर रख दीजिए। ध्यान रहे कि कैसरोल ज्यादा हिलना नहीं चाहिए। 
  • आप चाहें तो इसे किसी गर्म कपड़े में लपेट सकते हैं।  

सर्दियों में दही जमाने का दूसरा तरीका 

  • दूसरे तरीके से दही जमाने के लिए हमें अलग-अलग दो कटोरियां लेनी होंगी। मिट्टी के बर्तन हों या फिर बोन चाइना तो ज्यादा बेहतर है। 
  • दूध को इसमें भी गुनगुना ही रखना है। 
  • अब दूध में जामन का दही डालकर अच्छे से मथ लें जिस तरह से रायते के लिए दही को फेंटा जाता है। 
  • इसमें झाग लाना है और फिर ही उस बर्तन में जमाएं जिसमें जमाना चाहें। 
  • अब इसे एल्युमीनियम फॉइल से कवर करके रख दें। 
  • एल्युमीनियम फॉइल हिले नहीं इसका ध्यान रखें। आप चाहें तो ऊपर से कपड़ा बांध दें या फिर रबर बैंड से सेफ कर लें। 
  • अब इन कटोरियों को आटे के डिब्बे में रखा जा सकता है। 
  • या फिर माइक्रोवेव के अंदर इसे 1 मिनट के लिए हल्का गर्म करें (एल्युमीनियम फॉइल निकाल कर)।  

सर्दियों में दही जमाने का तीसरा तरीका 

  • इस तरीके के लिए भी दूध को गुनगुना ही रखना है। 
  • दही को जमाने के लिए आप जिस भी बर्तन में उसे रख रही हैं उसमें अच्छे से जामन के लिए दही लगाएं। 
  • इसके बाद गुनगुने प्रेशर कुकर में एक पेपर लगाकर इसके अंदर दही जमाने वाली कटोरी रख दें और ऊपर से ढक्कन बंद कर दें। 
  • ध्यान रखें कि कुकर का तापमान बहुत गर्म ना हो और इसमें पानी ना मिला हो।  

dahi and winter issues

इसे जरूर पढ़ें- बाजार जैसी दही जमाएं अब घर पर, नोट करें ये टिप्स 

दही को जमाने की एक्स्ट्रा ट्रिक 

जिस दही को आप जामन के लिए ले रहे हैं वह अगर बहुत खट्टा हुआ तो क्वांटिटी बढ़ानी होगी। बहुत खट्टा दही अच्छा नहीं माना जाता है और इससे नया दही जमाने में भी दिक्कत होती है। अगर दही नॉर्मल स्वाद वाला है जैसा रोजाना घरों में इस्तेमाल होता है, तो आप कम क्वांटिटी में भी ले सकती हैं।  

ध्यान रखें कि दूध का तापमान या फिर जिस जगह आप दही रख रही हैं उसे बहुत गर्म ना किया जाए। गुनगुना तापमान ही दही के लिए उपयुक्त होता है।  

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।      

Image Credit: Freepik/ Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।