
गोलगप्पे... नाम सुनते ही मुंह में पानी आ गया न? भारत का यह पॉपुलर स्ट्रीट फूड डिश न सिर्फ अपने कुरकुरेपन के लिए जाना जाता है, बल्कि अपने चटपटे और तीखे पानी के लिए भी मशहूर है।
अक्सर हम मार्केट में अलग-अलग फ्लेवर के पानी का स्वाद लेते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि घर पर भी आप बिल्कुल वैसा ही, बल्कि उससे भी बेहतर पानी बना सकते हैं? जी हां, आज हम आपको 5 ऐसे यूनीक फ्लेवर वाले गोलगप्पे के पानी की रेसिपी बताएंगे, जिन्हें बनाने के बाद मार्केट वाला पानी भी आपको फीका लगेगा।
ये रेसिपी न सिर्फ आसान हैं, बल्कि इनमें कुछ खास ट्विस्ट भी हैं जो आपके टेस्ट बड्स को शानदार लगेगा।

यह गोलगप्पे के पानी का सबसे लोकप्रिय और सदाबहार फ्लेवर है। इसकी ताजगी और चटपटापन इसे सबका पसंदीदा बनाता है।
यह एक बिल्कुल अनूठा और शानदार फ्लेवर है जिसका स्वाद आपने पहले नहीं लिया होगा। अपने मेहमानों को सर्व करने के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है।
इसे भी पढ़ें: गोलगप्पे के पानी की ये 3 रेसिपीज आपके डाइजेशन को रखेंगी दुरुस्त

इमली का खट्टा-मीठा पानी तो आपने टेस्ट किया ही होगा, लेकिन अब इसमें थोड़ा-सा ट्विस्ट दीजिए। इमली के साथ संतरे का रस भी मिला लीजिए और फिर देखिए कितना स्वादिष्ट फ्लेवर तैयार होता है।
यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो अपने गोलगप्पे के पानी में एक स्मोकी और थोड़ा स्पाइसी स्वाद पसंद करते हैं। भुने हुए टमाटर और लहसुन का फ्लेवर इसे बिल्कुल अलग टच देता है।

यह फ्लेवर खासकर उन लोगों के लिए अच्छा है जो हींग की खुशबू को पसंद करते हैं। यह पानी हाजमे के लिए काफी अच्छा होता है। आप इसे भी ट्राई करके देखें
इसे भी पढ़ें: पानी पुरी के लिए ऐसे तैयार करें चटपटा तीखा मटर-आलू का मसाला
इन 5 यूनीक फ्लेवर वाले पानी की रेसिपी के साथ, अब आप घर पर ही मार्केट से बेहतर गोलगप्पे का मजा ले सकते हैं। इन आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज को जरूर ट्राई करें और अपने परिवार और दोस्तों को भी इसका स्वाद चखाएं!
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।