छौंक की खुशबू से महक उठेगा पूरा किचन, बस आजमाएं देसी ट्रिक्स... काम आएंगे ये इंग्रीडिएंट्स

आज हम आपको बताएंगे कि कैसे तड़के का स्वाद बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी, जिसका इस्तेमाल तड़का लगाते वक्त किया जा सकता है।
image

भारतीय किचन की यही खासियत है कि वहां सिर्फ खाना नहीं पकता, बल्कि हर दिन एक नई खुशबू या नया स्वाद चखने को मिलता है। दाल के बर्तन में जब गर्म तेल डाला जाता है, हींग और जीरा चटकते हैं और लहसुन की महक हवा में घुलती है, तो वो सिर्फ एक स्वाद नहीं होता... वो एक याद बन जाती है।

वो याद जो मां के किचन से जुड़ी होती है, गांव के चूल्हे की खुशबू से या उस पुराने बर्तन की जिससे हर बार वही जायका आता है। मगर जरा सोचिए, जब आप थककर घर लौटते हैं और जैसे ही दरवाजा खोलते हैं... किचन से हींग, लहसुन और देसी घी वाले तड़के की खुशबू आती और आपको घर जैसा सुकून देती है।

यही है छौंक का जादू, जो खाने को स्वाद से पहले दिल तक पहुंचाने का काम करता है। हालांकि, कई बार यह स्वाद बोरिंग लगने लगता है, ऐसे में अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है। यहां हम छौंक को मजेदार बनाने के लिए कुछ इंग्रीडिएंट्स बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

हींग

Curry leaves for chhaunk

तड़के को मजेदार बनाने के लिए आप हींग का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे देसी घी में चुटकीभर डालकर इस्तेमाल किया जाता है, ताकि खुशबू पूरी डिश में आसानी से आ सके। हालांकि, हींग का इस्तेमाल तड़का, आलू, कढ़ी और खिचड़ी जैसी चीजों में किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें-धनिया-पुदीना नहीं इस बार पकौड़ों संग बनाएं सूजी की चटनी, हर कोई हो जाएगा दीवाना...देखें रेसिपी

करी पत्ता

कढ़ी पत्ता का इस्तेमाल पुलाव बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे छौंक में भी डालकर स्वाद को बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए आपको गर्म तेल में करी पत्ता डालना होगा और खुशबू आने तक इस्तेमाल करना होगा। यह पत्ता तड़के में खुशबू और स्वाद दोनों के लिए जरूरी है।

लहसुन

Spicy garlic chutney recipe

लहसुन की महक इतनी दमदार होती है कि इसका तड़का लगते ही भूख और भी बढ़ जाती है। लहसुन को बारीक काटकर या कूटकर धीमी आंच पर सेकें और खुशबू आने तक तड़का लगाएं। इससे आपको रेस्ट्रॉन्ट जैसा स्वाद आएगा। हालांकि, लहसुन को जलाना नहीं होगा, क्योंकि स्वाद में कड़वाहट आ सकती है।

साबुत लाल मिर्च

जब साबुत सूखी लाल मिर्च को तेल में तड़का दिया जाता है, तो उसकी खुशबू तीखी नहीं बल्कि बेहद खास होती है। यह कढ़ी, राजमा और पकोड़े जैसी चीजों में बेहतरीन छौंक देती है। हालांकि, ज्यादा गर्म तेल में लाल मिर्च डालने नुकसान भी हो सकता है। इसलिए हल्की आंच पर मिर्च डालें ताकि आराम से मिर्च को पकाया जा सके।

देसी घी

ghee in food

तड़का लगाने के लिए आप देसी घी का इस्तेमाल करें। तेल से ज्यादा स्वादिष्ट देसी घी होता है। हालांकि अगर आप खिड़ची, दाल या सब्जी तैयार कर रही हैं, तो मिक्स तड़के के लिए इस्तेमाल करें। आप थोड़ा घी और थोड़ा तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-घर पर बनानी है कुल्हड़ वाली चाय तो दीये का करें इस्तेमाल, स्वाद में नहीं आएगी कमी

इन टिप्स का रखें ध्यान

  • अगर आप तड़का लगा रही हैं, तो पहले जारी डालें और इसके बाद सभी सामग्रियों को डालकर इस्तेमाल करें।
  • तड़का लगाने के लिए आप हमेशा हल्की आंच का इस्तेमाल करें। तेज आंच पर सारी सामग्री जलकर बेस्वाद हो जाती है।
  • दाल या सब्जी बन जाने के बाद ऊपर से तड़का डालें, ताकि खुशबू और भी गहरी आए।
  • प्याज, लहसुन और टमाटर का कॉम्बिनेशन छौंक को ग्रेवी जैसा बना सकता है।

इस तरह आप छौंक को स्वादिष्ट बना सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP