छोले-भटूरे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। जब भी हमारा मन करता है, तो हम बाहर से ऑर्डर कर लेते हैं। सिर्फ इसलिए क्योंकि घर पर बनाए गए भटूरे बहुत ऑयली होते हैं और ऊपर से बनने के बाद सख्त हो जाते हैं। कुछ लोग भटूरा इसलिए घर पर नहीं बनाते क्योंकि वह ठीक से फूलता नहीं है।
यही नहीं वह चाहें जितनी भी कोशिश कर लें उनका भटूरा मार्केट में मिलने वाले भटूरे की तरह नहीं फूलता। बता दें कि फूला हुआ भटूरा ना सिर्फ परोसने में अच्छा लगता है, बल्कि खाने में भी उतना ही टेस्टी लगता है। अगर भटूरा भूला हुआ बनता है, तो दो-चार भटूरे में ही 1 किलो तेल खत्म हो जाता है।
ऑयली भटूरे का नियमित रूप से सेवन करने से न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है बल्कि वजन बढ़ने का भी खतरा रहता है। ऐसे में लोग भटूरे खाना बिल्कुल बंद कर देते हैं, पर अब आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज कम तेल में भटूरे फ्राई करने के हैक्स साझा कर रहे हैं।
भटूरा बनाने के लिए जब हम मैदे को गूंथते हैं, तो इसमें कुछ अन्य इंग्रीडिएंट्स को भी मिक्स करना बेस्ट हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी मैदा में आधा चम्मच चीनी और थोड़ा सा बेकिंग पाउडर, सोडा मिक्स कर दें।
फिर इसमें सूजी को मिक्स करें और आखिर में 2 चम्मच दही का पानी मिक्स कर दें। ध्यान रखें की सूजी की मात्रा मैदा के अनुसार रखें, यह हमेशा कम होनी चाहिए। अगर आप इस तरह आटा गूंथने से भटूरे में तेल नहीं भरेगा।
इसे जरूर पढ़ें- खाने में स्वाद का तड़का जोड़ने वाले छोले भटूरे की अनोखी कहानी
भटूरे को तलने के लिए हमेशा तेल आंच का इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाहें तो एक साथ सभी भटूरों को बेल कर रख सकती हैं, ताकि तेल गर्म होने के बाद एक-एक कर आसानी से फ्राई किए जा सकें। एक बार में एक भटूरा तलने के बाद दूसरे में गैस का फ्लेम लो कर देते हैं, ऐसे में दूसरा भटूरा नहीं फूलता है और तेल अलग भर जाता है। (भटूरे के लिए परफेक्ट आटा गूंथने के टिप्स)
साथ ही, ध्यान रखें कि कड़ाही में भटूरा डालने के बाद ऊपर से गर्म तेल चम्मच की मदद से डालें और चम्मच की मदद से उसे हल्का दबाते हुए तलें। इससे भटूरा तुरंत फूल जाएगा और तेल भी नहीं भरेगा।
यह टिप आपके बहुत काम आ सकती है। जी हां, शायद ही आपने इस टिप को पहले सुना होगा। इसे अपनाने के लिए सबसे पहले हमें कड़ाही में तेल गर्म करना है। जब तेल गर्म होने लगे तो थोड़ा-सा नमक डालकर तेल को चला लें। ऐसा इसलिए क्योंकि नमक डालने से भटूरे अपने अंदर कम तेल ऑब्जर्व करेंगे और अंदर से अच्छी तरह से फ्राई भी हो जाएंगे।
पर इस बात का ध्यान रखें कि तेल में ज्यादा नमक ना डालें क्योंकि अधिक नमक ना सिर्फ जल जाएगा बल्कि आपके भटूरे ज्यादा नमकीन भी हो जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर लजीज 'पनीर स्टफ्ड भटूरा' बनाने की आसान रेसिपी सीखें
भटूरा सॉफ्ट बनाने के लिए कोई चीनी की जगह नमक, तो कोई बेकिंग सोडा की जगह ईनो या फिर दही की जगह तेल का इस्तेमाल करते हैं। पर इसके बावजूद भटूरा सख्त बनता है...ऐसे में आटा गूंथने के बाद समय का खास ध्यान रखें, क्योंकि अधिक देर तक छोड़ने से ये ना सिर्फ सख्त हो जाता है बल्कि खट्टा भी हो सकता है, जिससे भटूरे का स्वाद खराब हो जाएगा और फूलेगा भी नहीं।
इन टिप्स की मदद से भटूरे कम तेल ऑब्जर्व करेंगे और ज्यादा परेशानी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आपको ये लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।