आपने दाल तो कई तरह की खाई होगी लेकिन आज हम आपको बताने वाले है इतनी टेस्टी दाल के बारे में, जैसी दाल आपने इससे पहले कभी नहीं खाई होगी। अगर घर पर कोई मेहमान आ रहा हो तो आप इस दाल को बना सकती हैं। आपके मेहमान आपकी तारीफ किये बिना नहीं रह पाएंगे। किसी भी दाल से स्वाद में कही ज्यादा लजीज इस दाल के स्वाद की तारीफ आपके मेहमान किए बिना नहीं रह पाएंगे। तो आज ही घर पर ट्राई करें हरी मूंग दाल तड़का। आइए जानें, इस दाल को बनाने का तरीका।
इसे जरूर पढ़ें: तीखा आलू रोस्ट कैसे बनाएं, जानें इसकी रेसिपी
हरी मूंग दाल तड़का बनाने के लिए सामग्री:
- साबुत हरा मूंग- 1 कटोरी
- चने की दाल- 1/2 कटोरी
- प्याज- 2
- टमाटर - 2
- हरी मिर्च- 2-3
- गरम मसाला- 1/2 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर- 1/2 टेबल स्पून
- जीरा पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- चिकन मसाला- 1/2 छोटी चम्मच
- लौंग- 1
- इलायची- 1
- जावित्री- 1
- तेज पत्ता- 2
- अदरक और लहसुन का पेस्ट- 2 टेबल स्पून
- तेल- अंदाजानुसार
- नमक- स्वादानुसार
हरी मूंग दाल तड़का बनाने का तरीका:
- सबसे पहले एक कटोरी में हरा साबुत मूंग दाल लें फिर उसमें चने की दाल मिलाएं।
- टमाटर को छोटे-छोटे आकार में काट लें। साथ ही, हरी मिर्च को भी छोटे-छोटे आकार में काट लें। प्याज को लंबे-लंबे आकार में काट लें।
- अब एक प्रेशर कुकर लें और उसे गैस पर तेज आंच पर रखें और गर्म होने दें। जब प्रेशर कुकर गर्म हो जाए तो इसमें तेल डालें और गर्म होने दें। ध्यान रखें तेल इतना डालें की प्याज अच्छे से फ्राई हो सके।
- अब इस गर्म तेल में इलायची, लौंग, जावित्री और तेज पत्ता डालें। जब खड़े मसालों से खुशबू आने लगे तो उसमें प्याज डालें और हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- जब प्याज अच्छे से फ्राई हो जाएं तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। साथ ही, सारे मसाले और कटे हुए टमाटर भी डालें।
- नमक और हल्दी पाउडर भी साथ ही डाल दें और इसे अच्छे से मिला लें। मसाले को तब तक फ्राई करें जब तक मसाला तेल ना छोड़ दें।
- जब मसाला अच्छे से भून जाएं तो इसमें मिक्स किया हुआ साबुत मूंग दाल और चने की दाल डालें और थोड़ी देर के लिए फ्राई करें।
- दाल फ्राई हो जाने पर इसमें अंदाजानुसार पानी डालें और प्रेशर कुकर की बंद करके सीटी लगने दें। 4 से 5 सीटी लगने दें। ध्यान रखें की दाल ना तो ज्यादा गलने पाए और ना ही ज्यादा कच्ची रहें। दाल ऐसी पकी हो की इसके दाने दिखें।
इसे जरूर पढ़ें: पोटली समोसा खाया है कभी, अगर नहीं तो आज ही बनाएं, जानें इसकी रेसिपी
- जब दाल पक जाए तो प्रेशर कुकर को गैस से उतारकर थोड़ा ठंडा होने दें। अब कुकर का ढक्कन खोल लें। ध्यान रखे की अगर दाल में पानी कम हो तो उसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। लेकिन ध्यान रखें की दाल ज्यादा पतली ना होने पाएं।
तैयार है आपकी हरी मूंग दाल तड़का, इसे गरमा गरम ही सर्व करें। इस दाल को आप रोटी के साथ ही खाएं। यह चावल के साथ इतनी अच्छी नहीं लगेगी।
Recommended Video
Photo courtesy- (Archana's Kitchen, Hema's Musings, To Care Yourself)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों