वेट लॉस पर हैं तो ब्रोकली की मदद से बनाएं यह डिलिशियस स्नैक्स

अगर आप वेट लॉस पर हैं और कुछ अच्छा खाना चाहती हैं तो ब्रोकली की मदद से यह डिलिशियस स्नैक्स बना सकती हैं।

healthy broccoli snacks for weight loss

आज के समय में लोग वेट लॉस तो करना चाहते हैं, लेकिन वह सिर्फ इसलिए नहीं कर पाते हैं, क्योंकि उनके लिए तरह-तरह की डाइटिंग करना संभव नहीं होता है। उन्हें यह लगता है कि वेट लॉस करने के लिए अपने मन को मारकर बेहद बोरिंग सा खाना खाना पड़ेगा।

जबकि यह पूरी तरह से मिथ है। यकीनन वेट लॉस के दौरान आपको अपने खान-पान को नियंत्रित करना पड़ता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आपको अपने मन को मारने की जरूरत है। बस आपको थोड़ा स्मार्टली फूड च्वॉइसेस करनी पड़ती हैं।

हालांकि, अगर आप चाहें तो वेट लॉस करते हुए भी बेहद टेस्टी चीजें खा सकती हैं। आपको बस उन्हें एक हेल्दी और लो-कैलोरी वर्जन में तैयार करना होता है। इतना ही नहीं, आप तरह-तरह की सब्जियों को भी इंटरस्टिंग तरीके से अपनी डाइट में एड कर सकती हैं। ऐसी ही एक सब्जी है ब्रोकली। ब्रोकली की मदद से आप कुछ ऐसे स्नैक्स बना सकती हैं, जो हेल्दी व टेस्टी हों। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ब्रोकली की मदद से बनने वाली कुछ ऐसी ही स्नैक्स रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो वेट लॉस में आपकी मदद करेंगे-

बनाएं ब्रोकली सलाद

broccoli salad

ब्रोकली का सलाद ना केवल खाने में टेस्टी होता है, बल्कि यह उतना ही डिलिशियस भी होता है। इसे बनाने में आपको बहुत अधिक मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है।

आवश्यक सामग्री-

  • ब्रोकली - 3 कप
  • प्याज - 1 कटा हुआ
  • लहसुन - 2-3 कली
  • स्वादानुसार नमक
  • रेड चिली फ्लेक्स
  • सिरका या नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
  • जैतून का तेल- 3 बड़े चम्मच

सलाद बनाने की विधि-

  • एक सॉस पैन में थोड़ा पानी लें, एक चुटकी नमक डालें और इसे उबाल लें।
  • अब इसमें ब्रोकली डालें और ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।
  • इसे छानकर अलग रख दें।
  • अब एक बाउल में प्याज, लहसुन, नमक, चिली फ्लेक्स, तेल और सिरका लें। अच्छी तरह मिलाएं।
  • पकी हुई ब्रोकली डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब आप इसे सर्व करें।

ब्रोकली ऑमलेट

broccoli omlet

अगर आप नाश्ते में कुछ अच्छा खाना चाहती हैं तो ऐसे में आप ब्रोकली ऑमलेट बना सकती हैं।(बनाएं चीज़ी वेजीटेबल आमलेट)

ब्रोकली ऑमलेट की सामग्री-

  • 2 एग व्हाइट
  • 1 एक यॉक
  • 1 टेबल-स्पून कटा हुआ स्प्रिंग अनियन
  • 1 बड़ा चम्मच कटी हुई ब्रोकली
  • 1 छोटा चम्मच दूध
  • एक चुटकी इटैलियन मसाला
  • 1 छोटा चम्मच तेल/घी
  • 1/2 छोटा चम्मच रेड चिली फ्लेक्स
  • नमक स्वाद के लिए

ब्रोकली ऑमलेट की विधि-

  • सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें।
  • अब इसमें प्याज, काली मिर्च और ब्रोकली डालें।
  • फिर मसाला, नमक और रेड चिली फ्लेक्स डालें।(घर पर ऐसे बनाएं चिली फ्लेक्स)
  • एक अलग कटोरे में, अंडे की सफेदी को एक चुटकी नमक और 1 टीस्पून दूध के साथ फेंट लें।
  • अब पैन में सब्जियों के ऊपर फेटे हुए अंडे डालें।
  • दूसरी तरफ से भी पकाएं और पलट दें।

बनाएं चटपटी ब्रोकली

broccoli snacks

अगर आपका कुछ चटपटा खाने का मन है तो चटपटी ब्रोकली बनाना एक अच्छा विचार हो सकता है।

चटपटी ब्रोकली की सामग्री-

  • 250 ग्राम ब्रोकली-कटी हुई छोटी
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 2 टी स्पून राई
  • 4-5 करी पत्ते
  • 3-4 साबुत लाल मिर्च
  • 1/8 छोटा चम्मच हींग पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 50 ग्राम अदरक-कटा हुआ बारीक
  • 2 टीस्पून लहसुन-कटा हुआ बारीक
  • 20 ग्राम इमली - 1 कप पानी में भिगोकर छान लें
  • 2 चम्मच नमक या स्वादानुसार

चटपटी ब्रोकली बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले तेल गरम करें और राई, करी पत्ता, लाल मिर्च, हींग और जीरा डालें।
  • जब बीज चटकने लगे, अदरक और लहसुन डालें, हल्का भूरा होने तक भूनें।
  • ब्रोकली डालें और तेज़ आंच पर हल्का भूनें।
  • फिर आंच कम करें और ढक दें।
  • इसे कुछ देर पकाएं।
  • अब इसमें इमली और नमक डालें, उबाल आने दें और गरमागरम परोसें।

तो अब आप भी ब्रोकली की मदद से इन स्नैक्स को बनाएं और अपने टेस्ट बड को भी एक ट्रीट करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP