herzindagi
summer drink MAIN

Tasty Cocktails: गर्मियों में इन कूल-कूल ड्रिंक्स से ठंडक का अहसास पाएं

अगर गर्मियों की तपिश में सुकून चाहती हैं तो अपनाएं इन टेस्टी-टेस्टी समर ड्रिंक्स को, जो आपको ठंडक का अहसास देने के साथ तरोताजा भी बना देंगे।
Editorial
Updated:- 2019-04-24, 12:31 IST

अगर बढ़ते तापमान की वजह से आपके काम की गति प्रभावित होने लगी है तो समझ लीजिए कि शरीर में पानी की कमी हो रही है। गर्मियों में तापमान बढ़ने की वजह से ज्यादा पानी पीने की जरूरत होती है। लेकिन नॉर्मल पानी पीने के लिए बहुत ज्यादा इंस्पिरेशन फील नहीं होती। ऐसे में महिलाएं शरीर में टेस्टी समर कॉकटेल्स के जरिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बरकरार रख सकती हैं। और जब टेस्टी कॉकटेल्स बनाने के बारे में सोच रही हों तो घर में पार्टी की तैयारी भी कर सकती हैं और अपने दोस्तों को भी टेस्टी मॉकटेल्स का स्वाद लेने का मौका दे सकती हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सात कॉकटेल रेसिपीज, जिनका टेस्ट आपको बहुत रास आएगा। तो आइए जानते हैं कि इन मजेदार ड्रिंक्स को आप किस तरह तैयार कर सकती हैं-

मार्टिनी शूटर्स

summer drink INSIDE

सामग्री: गर्मियां आते ही इस ड्रिंक की मांग बढ़ जाती है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको चाहिए 45 एमएल वोदका, 15 एमएल स्ट्रॉबेरी क्रश, 15 एमएल ग्रीन एप्पल क्रश, 15 एमएल ब्लू कुराकाओ, 15 एमएल लाइम जूस।

मार्टिनी शूटर्स बनाने का तरीका: इस ड्रिंक को बनाने के लिए 3 mixing tins लें और उन्हें क्रश्ड आइस से भर दें। एक टिन में वोडका एड करें और स्ट्रॉबेरी एड करें। दूसरे में वोडका और ग्रीन एप्पल सीरप डालें। तीसरे में वोदका और ब्लू कुराकाओ डालें। सभी टिन्स में 5 एमएल लाइम जूस डालें। अब ग्रीन एप्पल वाली ड्रिंक को पहले मिलाएं, इसके बाद स्ट्रॉबेरी को और आखिर में कुराकाओ को। इसके बाद सभी ड्रिंक्स को शूटर ग्लास में डालें और तीन लेयर तैयार कर लें। 

इसे जरूर पढ़ें: सावधान ! ठंडा पानी पीने से हो सकते हैं ये 7 रोग

पर्ला अजुल

summer drink INSIDE

सामग्री: इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको चाहिए 45 मिली वोदका, 5 एमएल ब्लू कुराकारो, 30 एमएल लीची जूस, 10 एमएल लाइम जूस, स्प्राइट और सजावट के लिए ऑरेंज स्लाइस।

पर्ला अजुल बनाने का तरीका: इस टेस्टी ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले ग्लास में डालें लीची जूस, इसके बाद ग्लास में आइस भर दें। अब ग्लास को 3/4 स्प्राइट से भर दें। इसके बाद कुराकाओ को वोदका के साथ मिला दें, ब्लू वोदका टॉप पर नजर आएगा। इसके बाद ऑरेंज स्लाइस से ड्रिंक की सजावट कर दें। 

ती अमो

summer drink INSIDE

सामग्री: इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 60 एमएल वोडका, 10 एमएल मोनिन पीच सीरप और सजावट के लिए चाहिए दो बादाम। 

ती अमो बनाने का तरीका: सबसे पहले शेकर को बर्फ से बर दें। इसके बाद उसमें वोडका और पीच सीरप मिलाएं और चम्मच से घुमाएं। अब इस घोल को पहले से ठंडे किए हुए मार्टिनी ग्लास में मिला दें। इसके बाद ड्रिंक पर ऊपर से दो बादाम स्लाइस में काटकर डाल दीजिए। बस हो गया आपकी लज्जतदार ती अमो डिंक्र तैयार है। 

पिकांते

summer drink INSIDE

सामग्री: इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 45 एमएल पिकांते, 60 एमएल पाइनेप्पल जूस, 10 एमएल लाइम जूस और थोड़ा सा नींबू। बेल पेपर्स-लाल, हरी और पीली तीनों की एक-एक क्यूब। 8-10 पाइनेप्पल के टुकड़े और अगर मिलाना चाहें तो थोड़ी सी चीनी।

पिकांते बनाने का तरीका: इसे बनाने के लिए शेकर को बर्फ से भर दें। इसके बाद उसमें सभी ingredients मिला लें और बर्फ से भर दें। इस घोल को पहले से ठंडी की हुई मार्टिनी ग्लास में मिला दें। इसके बाद इसे सजा दे और मजे से सर्व करें।

 

क्रेजी फॉर लव

summer drink INSIDE

सामग्री: इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 45 एमएल वोडका, 10 एमएल पीच सीरप, 15 एमएल लाइम जूस, ऊपर से डालने के लिए स्प्राइट और फ्लोट करने के लिए रेड वाइन। इसे ऑरेंज स्लाइस और मिंट के साथ गार्निश करें। 

क्रेजी फॉर लव बनाने का तरीका: सबसे पहले शेकर को बर्फ से भर दें। इसमें वोडका, लाइम जूस और पीच डालकर अच्छी तरह मिलाएं। एक लंबे से ग्लास में बर्फ भरें। इसे 3/4 स्प्राइट से भर दें। ऊपर से रेड वाइन मिलाएं, ऑरेंज स्लाइस और मिंट से सजाएं और मजे से ये ड्रिंक पिएं। 

फ्लेम ओ द फॉरेस्ट

summer drink INSIDE

सामग्री: इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 45 एमएल वोदका, 15 एमएल ट्रिपल सेक, 1 चम्मच मारमलेड, सजावट के लिए burnt orange peel और ऑरेंज क्यूब्स। 

फ्लेम ओ द फॉरेस्ट बनाने का तरीका: इसे बनाने के लिए सबसे पहले शेकर को बर्फ से भर दें। इसके बाद उसमें वोदका, ट्रिपल सेक, मारमलेड मिलाएं और शेक करें। इसके बाद इसे पहले से ठंडी की हुई मार्टिनी ग्लास में मिला दें। इसके बाद ऑरेंज पील के टुकड़े इसमें डाल दें। 

 

हॉट वायर्ड

summer drink INSIDE

सामग्री: इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 60 एमएल वोदका, 45 एमएल ब्लैक करेंट क्रश, 15 एमएल लाइम जूस, मिंट स्प्रिग सजाने के लिए और ब्लैक साल्ट रिम।

बनाने का तरीका: इसे बनाने के लिए शेकर को 2 स्कूप क्रश्ड आइस से भर दें। इसमें सारी सामग्री मिला दें और ब्लेंड कर लें जब तक यह सूशी न बन जाएं। इसके बाद इस ड्रिंक को एक ब्लैक साल्ट रिम्ड ग्लास में पलट लें। बस आपका मनपसंद हॉट वायर्ड ड्रिंक तैयार है। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।