बाज़ार की फ्रूटी जैसी मैंगो ड्रिंक घर पर आसानी से बनाने के टिप्स

अगर आप घर पर ही फ्रूटी जैसी स्वादिष्ट मैंगो ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो 10 मिनट में बनने वाली ये रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी। 

best recipe of mango drink

गर्मियां आ गई हैं और मार्केट की मैंगो ड्रिंक पीने का तो मज़ा ही कुछ और होता है। कई लोगों को तो ये इतनी अच्छी लगती है कि एक बोतल से मन नहीं भरता। पर मार्केट में मौजूद इन मैंगो ड्रिंक्स में बहुत ज्यादा शक्कर और बहुत ज्यादा प्रिजर्वेटिव्स मिले होते हैं। मैंगो ड्रिंक बहुत ही ज्यादा अच्छी लगती है तो क्यों न इसे घर पर ही बना लिया जाए। फ्रूटी जैसी मैंगो ड्रिंक अगर घर पर बनाई जाए तो?

तो आज घर पर ही मैंगो ड्रिंक बनाने की रेसिपी के बारे में हम आपको बताते हैं। घर पर बनाई गई मैंगो ड्रिंक भी बिलकुल फ्रूटी जैसा स्वाद ही देती है बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे-

1. फ्रूटी जैसी ड्रिंक बनाने के लिए हमेशा अलफांसो या दशहरी आम का इस्तेमाल करें-

सबसे ज्यादा ध्यान इस बात का रखना चाहिए कि आप किस तरह के आम का इस्तेमाल कर रहे हैं। बाज़ार में कई तरह के आम मिलते है, लेकिन फ्रूटी का असल स्वाद अलफांसो या फिर दशहरी आम के साथ ही होता है। अगर आपके पास वो न हो तो आप अलफांसो पल्प का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन करें इसी वेराइटी का इस्तेमाल।

frooti recipe

इसे जरूर पढ़ें- इन 5 बीमारियों में खाया आम तो बढ़ जाएगी बीमारी

2. कैरी का इस्तेमाल भी है जरूरी-

कई रेसिपी में सिर्फ मीठे आम का इस्तेमाल होता है, लेकिन अगर आप अलफांसो पल्प का इस्तेमाल कर रहे हैं तो थोड़ी सी कच्ची कैरी या फिर कैरी का पल्प (बाज़ार में मिलने वाला) जरूर इस्तेमाल करें। इससे मैंगो ड्रिंक का स्वाद और भी अच्छा हो जाता है।

3. ड्रिंक को शुरुआत में ही बहुत ज्यादा मीठा न करें-

आपको एक बात का ध्यान जरूर रखना है और वो ये कि आप शुरुआत में ही मैंगो ड्रिंक को बहुत ज्यादा मीठा न करें। भले ही आप रेसिपी को फॉलो कर रहे हों, लेकिन थोड़ी कम शक्कर डालें और फिर इसे ठंडा करने के बाद एक बार फिर से स्वाद चखें। अगर तब आपको शक्कर कम लगती है तो इसमें और मिलाएं नहीं तो न मिलाएं। आम और शक्कर का कॉम्बिनेशन ठंडा होने के बाद और ज्यादा मीठा लगता है इसलिए सावधानी बरतें।

अब जब हम आपको मैंगो ड्रिंक बनाने की तीन बातें याद दिला ही चुके हैं तो क्यों न आपको इसकी रेसिपी भी बता दी जाए-

सामग्री-

  • 3 अलफांसो आम
  • 2 मीडियम साइज के कच्चे आम
  • 300 ग्राम शक्कर
  • ठंडा पानी जरूरत के अनुसार
recipe of frooti mango drin

इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: जानें सेहत के लिए कच्‍चे आम के 5 बड़े फायदे

विधि-

  1. सबसे पहले आम को काटकर छील लीजिए और एक प्रेशर कुकर में 2 ग्लास पानी डालकर उसे 2-3 सीटी तक पकाएं।
  2. अब जब आम सॉफ्ट हो जाएं तो इसमें शक्कर मिलाएं। इसे कुकर में ही 2-3 मिनट तक पकाएं (बिना ढक्कन लगाए)
  3. अब आप आम में एक्स्ट्रा पानी को छानकर अलग रख लें और पकाए गए आम को ठंडा कर उन्हें ब्लेंड कर लें।
  4. अब इन्हें स्मूथ प्यूरे के फॉर्म में ग्राइंड करें और आम के पानी के साथ मिक्स करें।
  5. अब इसे छान लें क्योंकि आम में बहुत सारे रेशे होंगे और वो पीते समय अच्छे नहीं लगेंगे।
  6. पानी कितना मिलाना है वो अपने हिसाब से सेट कर लें और फ्रिज में दो घंटे तक ठंडा होने रख दें।
  7. अब इसे आइसक्यूब्स के साथ सर्व करें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य रेसिपी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP