कई लोग सुबह नाश्ते में सिर्फ पराठे खाना पसंद करते हैं। मगर कई बार गर्मी इतना ज्यादा बढ़ जाती है कि पराठे कुछ ज्यादा हैवी हो जाते हैं। हालांकि, पराठे के पेट तो भर जाता है, लेकिन बाद में कई तरह की दिक्कत होने लगती है। माना यह एक हेल्दी ऑप्शन है, लेकिन इसे हर रोज खाना अच्छा नहीं माना जाता।
दरअसल, पराठे बनाते समय बहुत अधिक मात्रा में घी या तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जो कहीं ना कहीं सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अत्यधिक ऑयल वजन बढ़ने से लेकर हार्ट संबंधी परेशानियों की वजह बन सकता है।
हालांकि, इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप पराठा खाना छोड़ दें, बल्कि जरूरी है कि उसे एक ट्विस्ट दिया जाए। ऐसे में अगर पराठे बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो पराठे को हेल्दी बनाया जा सकता है। बता दें कि पराठा सेहत पर बुरा असर तब डालता है, जब इसेृ गलत तरीके से बनाया जाता है।
तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं पराठे को लाइट और थोड़ा समर फ्रेंडली बनाया जा सकता है। इसका सेवन आप रोजाना आसानी से कर सकते हैं।
कई लोग पराठे बनाते वक्त मैदा का इस्तेमाल करते हैं। उन लोगों का मानना है कि मैदा डालने से पराठा क्रिस्पी बनेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। मैदा थोड़ा हैवी होता है और देर से पचता भी है। साथ ही, यह पराठे को थोड़ा हैवी भी बनाने का काम करता है।
इसलिए बेहतर होगा कि आप मैदा का थोड़ा भी इस्तेमाल न करें। गेहूं के आटे से पराठे का आटा गूंथे और कुछ देर रखें। ऐसा करने से आपका पराठा बिल्कुल परफेक्ट बनेगा और हेल्दी भी रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें- नाश्ते में कुछ अलग खाने का है मन, तो बनाएं पुदीना से लेकर मसाला पराठा
पराठे को हेल्दी बनाने के लिए मौसमी सब्जियों को शामिल किया जा सकता है। सब्जियों को शामिल करने से पराठा न सिर्फ स्वादिष्ट बनेगा, बल्कि हेल्दी भी रहेगा। आप डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खीरा और दूसरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।
इसके अलावा, हरी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। हरी सब्जियों से पराठे को नया स्वाद मिलेगा, साथ ही आपको कई तरह के पोषक तत्व भी मिलेंगे। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप पराठे बनाते वक्त मौसमी सब्जियों को शामिल करें।
एक्सपर्ट की मानें तो घी खाना सेहत को फायदा पहुंचाता है। लेकिन इसे बहुत अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए। रोज लगभग 1 चम्मच घी खाने की सलाह दी जाती है। इससे ज्यादा घी हेल्थ के लिहाज से किसी भी तरह ठीक नहीं होता।
ऐसे में अगर आप एक पराठे के लिए 2 चम्मच घी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसका मतलब यह है कि आपको 2 पराठे बनाने में 4 चम्मच घी लग गया। ऐसे में जरूरी है कि आप पराठे बनाते वक्त कम घी का इस्तेमाल करें।
अगर आप पराठे के ऊपर एक्स्ट्रा बटर डालते हैं, तो इससे कई तरह की परेशानियां पैदा हो सकती हैं। साथ ही, आपको गर्मियों में थोड़ा अजीब लग सकता है। ऐसे में जरूरी है कि ऊपर से मक्खन डालकर न खाएं।
इससे बॉडी का फैट बढ़ जाएगा और आपको कई तरह की परेशानी पैदा होगी। अगर आपको मक्खन ज्यादा पसंद है, तो बेहतर होगा कि आप पराठे बनाते वक्त ही मक्खन का इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें- पेड़ा पराठा खाकर हर कोई हो जाएगा खुश, इन टिप्स की मदद से झटपट बनाएं
तो अब आप जब भी पराठे बनाएं तो इन टिप्स को फॉलो करना बिल्कुल भी ना भूलें। इस तरह से हरे साग से कड़वाहट भी दूर हो जाएगी, बल्कि यह अच्छी तरह से साफ भी हो जाएगा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।