herzindagi
image

पुरानी दिल्ली की फेमस मटका लस्सी बनाना हुआ बहुत आसान, काम आएंगे ये टिप्स

घर पर दिल्ली 6 की फेमस लस्सी बनाना मुश्किल काम नहीं है। बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा, ताकि आप इस मौसम ठंडी लस्सी का लुत्फ उठा सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-05-27, 16:10 IST

इस चिलचिलाती गर्मी में अगर ठंडी लस्सी मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। लस्सी अगर मटके में बनाई गई तो चेहरे पर मुस्कान आना लाजिमी है, खासकर पुरानी दिल्ली की लस्सी। इसे बहुत ही खास तरीके से बनाया जाता है, मटके में झागदार और मलाई से भरी लस्सी यकीनन दिन बना देती है।  हालांकि, घर पर इसका स्वाद लाना बहुत मुश्किल है। ऐसे में हर महिला के मन में यही सवाल आता है कि क्या वो फेमस मटका लस्सी घर पर बन सकती है? 

अगर हां, तो कैसे इसका स्वाद मार्केट की तरह लाया जा सकता है। बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा और स्वाद को बैलेंस करना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मटके में हर कोई परफेक्ट लस्सी नहीं बना सकता। अगर आप भी मटके वाली लस्सी घर पर तैयार कर रहे हैं, तो इस लेख में बताए गए टिप्स यकीनन मददगार साबित हो सकते हैं।

पुरानी दिल्ली स्टाइल लस्सी की खासियत क्या है?

How to make perfect lassi

पुरानी दिल्ली स्टाइल लस्सी की खासियत सिर्फ उसका स्वाद नहीं, बल्कि उसे पेश करने का तरीका भी काफी अलग होता है। इसे पीते ही पुराने जमाने की गलियों और मिट्टी की अलग भी खुशबू आती है। 

इसे जरूर पढ़ें- इन अलग-अलग तरीकों से बनाई जा सकती है चटपटी लस्सी, जानें रेसिपी

इस लस्सी को इतना फेंटा जाता है कि ऊपर झाग की मोटी परत बन जाती है। ऊपर से मलाई की परत, फिर कटे हुए बादाम-पिस्ता और कुछ जगहों पर केसर या गुलाब की पंखुड़ियां.. यह सब मिलाकर लस्सी को शाही बना देते हैं। 

मटके को पहले से ठंडा करें 

लस्सी बनाने के लिए जरूरी है कि आप मटके को अच्छी तरह से धोएं और फिर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके लिए आपको लस्सी डालने से पहले मटके को 10–15 मिनट के लिए फ्रिज में रख देना है।

इसके अलावा, अगर आप चाहें तो मटके को बर्फ से 5 मिनट तक भरकर खाली कर दें। इससे लस्सी और भी ठंडी और अच्छी लगेगी।    

फ्रेश और गाढ़ी दही इस्तेमाल करें

How to make sweet lassi with curd

लस्सी बनाने के लिए आप हमेशा गाढ़ी दही का इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी मदद मिलेगी, क्योंकि असली स्वाद तभी आता है जब दही फ्रिज का ठंडा और गाढ़ी हो।

गर्म या कमरे के तापमान वाला दही लस्सी को खट्टा बना सकता है। वहीं, अगर दही पतली होगी तो इसमें झाग नहीं आएंगे और लस्सी क्रीमी नहीं बन पाएगी। 

झागदार बनाने के लिए फेंटना है जरूरी

सिर्फ दही गाढ़ी होने से काम नहीं चलेगा। झागदार लस्सी के लिए आपको दही अच्छी तरह से फेंटना होगा, ताकि स्वाद अच्छा आ सके। ध्यान रहे लस्सी को आपको बहुत ही ज्यादा फेंटना होगा।

हाथ से या मिक्सर में फेंटने से लस्सी में बढ़िया झाग बनती है। बेहतर होगा कि आप लस्सी को मिक्सर से ज्यादा हाथों से फेंटने की कोशिश करें, क्योंकि इससे अलग ही मजा आता है। 

स्वाद बढ़ाने के लिए मिश्री या गुड़ का इस्तेमाल करें

how to make perfect dahi matka lassi

लस्सी को अलग स्वाद देने के लिए आप मिश्री या गुड़ भी इस्तेमाल कर सकती हैं। चीनी के बजाय गुड़ डालें इससे लस्सी का कलर और स्वाद दोनों ही अच्छा आएगा। हालांकि, ज्यादा गुड़ इस्तेमाल करने से टेस्ट बेकार भी हो सकता है। मटका लस्सी बनाकर तुरंत सर्व कर देना बेस्ट माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- घर पर बाजार जैसी क्रीमी लस्सी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 सिंपल टिप्स

अगर मटका नया है, तो उसमें लस्सी डालने से पहले थोड़ा पानी भरकर 1 घंटे के लिए रख दें। इससे उसकी मिट्टी की कड़वाहट नहीं आएगी। बस आपकी लस्सी बनकर तैयार हो जाएगी, जिसे बनाकर सर्व किया जा सकता है।   

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।