herzindagi
cheese sauce with cream

रेस्त्रां में मिलने वाला Cheese Dip कुछ मिनटों में बनाएं घर पर, ट्राई करें ये रेसिपी

अगर आपको फास्ट फूड के साथ मिलने वाला चीज़ डिप पसंद है तो आप ये रेसिपी घर पर ट्राई कर सकती हैं। ये काफी आसानी से बन जाएगी। 
Editorial
Updated:- 2019-12-02, 09:04 IST

रेस्त्रां में जाकर फास्ट फूड खाना कई लोगों को अच्छा लगता है। आजकल बर्गर, पीज्ज़ा, Nachos, हॉट विंग्स आदि सभी फास्ट फूड के साथ चीज़ डिप मिलता है। ये खास सॉस खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और बच्चों को काफी अच्छा लगता है। अगर आपको भी फास्ट फूड का शौख है और ये चीज़ डिप सॉस बहुत पसंद आती है तो क्यों न आप भी ट्राई करें ये नई रेसिपी जो बनने में 20 मिनट का समय लगाती है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

चीज़ डिप Recipe Card

ये रेसिपी आसानी से बन जाती है और अगर आप ज्यादा खाना नहीं पकातीं तो भी इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Low
Course: Others
Calories: 175
Cuisine: Others
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 100 ग्राम चीज़ (आप कोई भी चीज़ ले सकती हैं)
  • 2 चम्मच ऑल पर्पस आटा
  • 1/2 चम्मच नमक
  • 1/4 चम्मच कुटी हुई काली मिर्च
  • 2 चम्मच मक्खन
  • 2 कप दूध

Step

  1. Step 1:

    एक पैन में मक्खन को गर्म करें।

  2. Step 2:

    अब इसमें आटा मिलाएं ताकि एक स्मूथ पेस्ट बन जाए। ऐसे रखें इसे ताकि पेस्ट में कोई भी एयर बबल न आए।

  3. Step 3:

    अब इसे 2-3 मिनट तक उबालें। इसी के साथ, धीरे-धीरे इसमें दूध मिलाएं।

  4. Step 4:

    इसे लगातार चलाते रहना पड़ेगा नहीं तो चीज़ डिप स्मूथ नहीं बनेगी।

  5. Step 5:

    अब इसमें काली मिर्च और नमक डालें। आप चाहें तो इसमें ऑरिगैनो या कोई और सीजनिंग डाल सकते हैं, लेकिन मसाला न डालें।

  6. Step 6:

    अब ऊपर से चीज़ ग्रेट कर डाल दें। ये तब तक पकाएं जब तक चीज़ पिघल नहीं जाती। आपकी डिप तैयार है। आप इसे थोड़ा ठंडा कर सर्व कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।