मुनक्का एक ऐसा फल है जिसे अंग्रेजी में ब्लैक ग्रेप किशमिश भी कहा जाता है। यह अपने कई फायदों के लिए जाना जाता है। मुनक्का से लेकर मुनक्का के पत्ते, मुनक्का के बीज, मुनक्का के छिलके तक में कई तरह के गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। इसलिए हमें अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए मुनक्का को डेली डाइट में जरूरी शामिल करना चाहिए।
हालांकि, कई लोगों को इसका स्वाद बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ऐसे में हमारे पास एक ही ऑप्शन बचता है और वो है मुनक्का को भोजन में इस्तेमाल करने का। हां, यह आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन हम मुनक्का को स्वीट डिशेज में या कई तरह के स्नैक्स बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
लेकिन क्या आपने मसाला मुनक्का ट्राई किया है, मगर नहीं तो आज हम 'रेसिपी ऑफ द डे' में मलासा मुनक्का बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं जो यकीनन आपको पसंद आएगी। तो देर किस बात की आइए जानते हैं मसाला मुनक्का बनाने की आसान रेसिपी क्या है।
विधि
- मसाला मुनक्का बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में मुनक्का डालें और बीज निकालकर एक तरफ रख दें। बिना बीज निकाले भी हम मुनक्का का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब हल्की आंच पर तवा गर्म करें और 1 से 2 चम्मच घी डालकर गर्म करने के लिए रख दें। फिर मुनक्का को एक-एक करके तवे पर रखकर हल्का ब्राउन कर लें।
- जब मुनक्का ब्राउन होने लगे तो इसे एक बाउल में निकाल लें और ठंडा होने दें क्योंकि गरमा-गरम मुनक्का में मसाला डालना ठीक नहीं है।
- मुनक्का ठंडा होने के बाद ऊपर से काला नमक और काली मिर्च पाउडर डालें और सर्व करें।
Image Credit0 (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों