बिना खमीर के भी बनाए जा सकते हैं ब्रेड, जानिए टिप्स एंड ट्रिक्स 

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिसकी सहायता से आप घर पर ही मुलायम ब्रेड बना सकती हैं।

easiest bread recipe no yeast in hindi

अक्सर हम चाय के साथ कुछ न कुछ खाने की डिमांड करते हैं। क्योंकि शाम के वक्त स्कैन्स के साथ चाय या कॉफी पीने का मजा ही कुछ और होता है। बहुत लोगों का कई बार देर रात कुछ खाने का मन करता है, तो वे लोग ब्रेड ही खाना शुरू कर देते हैं। क्योंकि ब्रेड हमारी डेली लाइफ में इस्तेमाल होने वाली एक ऐसी चीज है, जिससे न सिर्फ हम रूखा खा सकते हैं बल्कि इससे कई तरह की डिशेज भी बना सकते हैं। इससे फटाफट कुछ भी बनाया जा सकता है। लेकिन कई बार मार्केट में ब्रेड खत्म हो जाते हैं या फिर बासी मिलते हैं।

बासी ब्रेड खाना सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर पर भी आसानी से हेल्दी ब्रेड बना सकती हैं। हालांकि, घर पर ब्रेड बनाने के लिए यीस्ट यानि खमीर की जरूरत होती है। क्योंकि इसके इस्तेमाल से ब्रेड में फूलापन आता है। लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप बिना यीस्ट के ब्रेड नहीं बना सकती हैं। आजकल मार्केट में कई ऐसी चीजें मिलने लगी हैं, जिसकी सहायता से आप बिना खमीर के भी सॉफ्ट ब्रेड बना सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि आप बिना यीस्ट के ब्रेड कैसे बनाते हैं, बस आपको ये टिप्स एंड ट्रिक्स फॉलो करने होंगे।

कैसे तैयार करें ब्रेड का आटा

bread recipe dough

  • आप नॉर्मल आटा जिस तरह से गूंथती हैं, ब्रेड का आटा भी उसी तरह से गूंथा जाता है।
  • हालांकि, इसे मैदे की सहायता गूंथा जाता है लेकिन यह रोटी के आटे जितना मुलायम नहीं होना चाहिए।
  • क्योंकि ब्रेड का आटा रोटी के आटे से जितना सख्त गूंथा जाएगा उतना ही अच्‍छा होगा।
  • ब्रेड का आटा गूंथने के लिए 2 कप मैदा का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अलावा, आप इसके साथ 1 कप गेहूं भी लें सकती हैं।
  • फिर इसमें 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और 1/4 छोटा चम्मच वेनिला एसेंस डालें।
  • आप चाहें तो इसमें थोड़ा-सा नमक भी डाल सकती हैं। इतना नमक डालने से आपके ब्रेड नमकीन नहीं होंगे बल्कि आटा स्मूथ गूंथेगा।
  • वहीं, वेनिला एसेंसडालने से ब्रेड का रंग सफेद बना रहेगा।

इन बातों का ध्यान रखें

how to make perfect bread dough

  • जब ब्रेड का आटा गूंथ जाए, तो आपको उसके ऊपर 1 छोटा चम्‍मच तेल लगाना होगा।
  • आप तेल की जगह देसी घी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। ऐसा करने पर अपने ब्रेड और मुलायम बनाएंगे।
  • अब आप गूंथे हुए आटे को किसी प्लेट या फिर कॉटन के कपड़े से ढककर रख सकती हैं। साथ ही, आप इस बात का ध्यान रखें कि कपड़ा गीला नहीं होना चाहिए।
  • आटे में 1/2 कप दूध और 1/2 कप पानी डालना न भूलें।
  • साथ ही, आपको पानी और दूध को धीरे-धीरे डाल कर आटा गूंथना है। इस तरह आपका आटा बहुत जल्‍दी गूंथ जाएगा।
  • आप अगर थोड़े नमकीन ब्रेड बनाना चाहती हैं, तो नमक थोड़ा अधिक डालें। इससे ब्रेड का स्वाद नमकीन हो जाएगा।
  • वहीं, अगर आप नॉर्मल ब्रेड में किसी भी चीज की स्‍टफिंग करना चाहती हैं जैसे मूंगफली या नट्स, तो आपको ब्रेड का आटा थोड़ा मुलायम गूंथना चाहिए।
  • साथ ही, हल्के गर्म पानी से गूंथा हुआ आटा अधिक मुलायम होता है और ब्रेड भी सॉफ्ट बनती हैं क्योंकि आटा जितना अधिक सॉफ्ट होगा ब्रेड भी अधिक फूले हुए बनेंगे।

दादी मां का स्पेशल नुस्खा

दादी मां के स्पेशल नुस्खे के हिसाब से ब्रेड में खमीर के अलावा, स्वाद को बढ़ाने के लिए आप आटे में थोड़ा दही मिला सकती हैं। दही, आपके ब्रेड के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सॉफ्ट भी बनाएगा।

ब्रेड की सिंपल रेसिपी

सामग्री

  • 5 बड़े चम्मच - मैदा
  • 2-3 बड़े चम्मच- तेल
  • 1- अंडा
  • 1 चम्मच वेनिला एसेंस
  • 2 बड़े चम्मच- पानी
  • 1 छोटा चम्मच - बेकिंग पाउडर
  • 2-3 बड़े चम्मच- दूध

विधि

bread

  • ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में, मैदा, बेकिंग पाउडर, वेनिला एसेंस, एक अंडा और दूध डालें। फिर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इस मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब इसमें थोड़ा तेल डालें। आप जैतून का तेल, नारियल का तेल या किसी अन्य वनस्पति तेल का उपयोग कर सकते हैं।
  • तेल डालने के बाद सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब ब्रेड का आटा गूंथने के लिए अपने दिनों हाथों का प्रयोग करें।
  • अब आटा अच्छी तरह से गूंथ जाए, तो इसके बाद उसके ऊपर X का निशान बना लें ताकि माइक्रोवेव में ऊपर उठने पर वह फटे नहीं।
  • अब इस आटे को माइक्रोवेव सेफ कंटेनर में रखें और तेज आंच पर 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव बंद कर दें।
  • 5 मिनट बाद माइक्रोवेव से निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इसे स्लाइस में काट लें।
  • बस आपके सॉफ्ट घर के बने ब्रेड तैयार हैं।

अन्य बेकिंग टिप्स

how to make bread without yeast

  • ब्रेड बनाते समय आप बार-बार ओवन को खोलकर चेक न करें। ऐसा करने से ब्रेड सॉफ्ट नहीं बनेगी। (स्पेशल बनाना ब्रेड की रेसिपी)
  • अगर आप ब्रेड ओवन में बना रही हैं, तो ओवन में ब्रेड रखने से पहले आप उसे प्रीहीट कर लें। ऐसा करने से ब्रेड का मिश्रण जब आप ओवन में रखेंगी तो उस पर अलग से बुलबुले नहीं बनेंगे।
  • ब्रेड बनाते समय आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप जिस भी सामान का इस्तेमाल कर रही हैं नो रूम टेम्परेचर पर होना चाहिए। इससे ब्रेड ज्यादा स्वादिष्ट और सॉफ्ट बनेगी।
  • ब्रेड में अंडे, दूध और मक्खन या जो भी सामग्री आप इस्तेमाल कर रही हैं वो नॉर्मल तापमान पर ही होनी चाहिए।
  • बेकिंग करना वास्तव में इतना भी आसान नहीं है। इस दौरान आपको एक बात का खास ध्यान रखना होता है कि आप सभी चीजों का माप सही लें।

इन ट्रिक्स को फॉलो करें और घर पर एक परफेक्ट ब्रेड बना सकती हैं। आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP