दिवाली पर बनाएं पौष्टिकता से भरपूर इन खास तरीकों से सलाद

इस बार दिवाली के त्यौहार पर अगर आप किसी खास तरह का सलाद बनाएंगी तो वह आपके परिवार वालों को बहुत अच्छा लगेगा। 

EASY DIWALI   RECIPES

भारतीय घरों में त्यौहारों पर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। इन पकवानों के साथ सलाद न हो तो खाने में पौष्टिकता की कमी रहती है साथ ही पकवानों का स्वाद भी कम लगता है। ज्यादातर लोग घरों पर सलाद के रूप में प्याज, खीरा और टमाटर और धनिया से सलाद बनाते हैं।

इस लेख में हम आपको सलाद की कुछ ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस बार दिवाली पर डिनर में अपने मेहमानों को पकवानों के साथ सर्व कर सकती हैं। सलाद की इन रेसिपीज को आप आसानी से और कुछ ही समय में बना सकती हैं।

1)गाजर, पुदीना और पत्ता गोभी सलाद

carrot cabbage salad

गाजर और पत्ता गोभी सलाद को खाने से हमारे शरीर को कई तरह के पोषण तत्व मिलते हैं। इसके साथ अगर आप पुदिना मिलाकर सलाद बनाएंगी तो वह सलाद को बहुत टेस्टी बना देगा और साथ ही इसमें पौष्टिकता भी बढ़ जाएगी। इसे बनाना बहुत आसान है और यह जल्दी से बन भी जाएगा।

सामग्री

1 पत्ता गोभी

4 छोटी गाजर

1 टमाटर

1 कप पुदिना बारीक कटा हुआ

1 चम्मच सरसों के दाने

2 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई

1 चम्मच नमक

1 चम्मच तेल

विधि

सबसे पहले आपको गाजर और पत्ता गोभी को कद्दूकस करना होता है। इसके बाद इसे एक बाउल में करके रख लें।

फिर आपको टमाटर को छोटे-छोटे पीस में करके काटना होगा।

इसके बाद पुदिना के बारीक काटकर और टमाटर के सभी पीस को भी गाजर और पत्ता गोभी वाले बाउल में मिक्स करना होगा।

इसके बाद आपको इसमें हरी मिर्च को डालना है और फिर सही से मिक्स करना होगा।

फिर अंत में आपको नमक डालना होगा और इसका तेल में तड़का लगा दीजिए।

इसके बाद आपको कुछ बारीक कटा हुआ पुदिना ऊपर से डालना होगा। फिर इसे खाने के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: Festival Delight: सादी-सी गोभी को बनाना है मजेदार और स्वादिष्ट तो इन रेसिपीज को करें ट्राई

इस तरह से आप इस बार सभी को यह सलाद सर्व कर सकती हैं और खाने को और भी स्पेशल बना सकती हैं।

2)हरे सेब और धनिया सलाद रेसिपी

green apple salad

सबसे पहले आपको बता दें कि हरे सेब को खाने से आपके शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, कैल्शियम और विटामिन के भी होता है। इसका अगर आप सलाद बनाएंगी तो यह बहुत जल्दी बन जाएगा और आपके पूरे परिवार के लोगों को भी खाने में बहुत टेस्टी लगेगा। इसे बनाने के लिए हम आपको बहुत सरल रेसिपी बताएंगे।

सामग्री

2 हरे सेब

1 प्याज

1 कप बारीक कटा हुआ धनिया

2 खीरे

2 हरी मिर्च

विधि

सबसे पहले आपको हरे सेब को छोटे-छोटे पीस में इन्हें काटना होगा। फिर उसे एक बाउल में रख लीजिए।

इसके बाद आपको प्याज और खीरे के पीस करके उसे फिर उसी बाउल में डालकर मिक्स कर लें।

फिर आपको इसमें हरी मिर्च को और धनिया को बारीक तरह से काटकर उसे बाउल में मिलाना होगा।

अब आपको इसमें नमक डालना होगा और अंत में सलाद के ऊपर थोड़ा शहद डालें इससे यह सलाद बहुत स्वादिष्ट लगेगा।

इसे भी पढ़ें: Easy Recipes: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ढाबे जैसी मसालेदार हरी मिर्च फ्राई, जानें रेसिपी

इस तरह से आप यह स्वादिष्ट सलाद को दिवाली पर खाने के साद सर्व कर सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit-freepik/masalatv

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP