फलों से लेकर सब्जियों को छीलने के लिए काम आ सकते हैं ये फूड पीलर

अगर आपको सब्जियों या फिर फलों को छीलने में परेशानी होती है, तो आप इन फूड पीलर अप्लायंस का इस्तेमाल कर सकती हैं।

different types of peelers every kitchen must have in hindi

आजकल महिलाएं किचन के मेकओवर पर काफी ध्यान देने लगी हैं। क्योंकि किचन को घर का दिल कहा जाता है, जहां लोगों की सेहत का खजाना छुपा होता है। इसलिए महिलाएं किचन की साफ-सफाई से लेकर उसकी खूबसूरती पर भी विशेष ध्यान देती हैं। साथ ही, अपने कामों को और आसान बनाने के लिए तरह-तरह के स्टाइलिश अप्लायंस का भी इस्तेमाल करती हैं जैसे स्टील के अप्लायंस, मेटल के अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस आदि। क्योंकि अप्लायंस किचन के कामों को न सिर्फ आसान बनाने का काम करते हैं बल्कि किचन को एक खूबसूरत लुक भी देते हैं।

लेकिन इसके बावजूद कुछ महिलाओं को कई कामों को करने में परेशानी होती है जैसे- फल और सब्जियों को छीलने में आदि। इसकी वजह से खाना बनने में भी थोड़ी देर हो जाती है क्योंकि ज्यादातर महिलाओं के पास सब्जियों को छीलने के अप्लायंस नहीं होते हैं। अगर आपको भी फल या सब्जियों को छीलने में परेशानी होती है या फिर आलस आता है, तो आप फूड पीलर अप्लायंस का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि आजकल बाजार में फल और सब्जियों को छीलने के लिए कई तरह के फूड पीलर मिलने लगे हैं, जिसकी सहायता से आप आसानी से फल और सब्जियों को पील कर सकती हैं।

आखिर क्या होता है फूड पीलर?

What is food peeler

फूड पीलर एक तरह की छुरी है, जिसे खासतौर से फल और सब्जियों को छीलने के लिए तैयार किया जाता है। इसमें ब्लेड को अलग तरह से डिजाइन किया जाता है. जिसे एक अप्लायंस का रूप दिया जाता है। इसकी सहायता से आप आसानी से किसी भी फूड को पील कर सकते हैं। हालांकि, आपको बाजार में इलेक्ट्रॉनिक पीलर से लेकर हैंड पीलर आसानी से मिल जाएंगे। आप इसे अपने बजट के हिसाब से इसे खरीद सकते हैं।

हैंड फूड पीलर

Food peeler in knife

हैंड फूड पीलर एक तरह का चाकू होता है, जिसमें सिंगल ब्लेड लगा होता है। लेकिन इसे, इस तरह से डिजाइन किया जाता है, जिसकी सहायता से आप आसानी से फूड को छिल सकते हैं। क्योंकि इस फूड पीलर में ब्लेड के नीचे प्लास्टिक का मोटा-सा हैंड बनाया जाता है, जिसे आप आसानी से पकड़ सकते हैं। हालांकि, यह फूड पील अप्लायंस ज्यादा महंगा नहीं है। यह आपको बाजार में 20 से 40 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-छोटे किचन काउंटरटॉप में रखें यह एप्लाइंस, स्पेस व काम दोनों होंगे मैनेज

वाई शेप फूड पीलर

y SHAPE food peeler

हैंड फूड पीलर के अलावा, आपको वाई शेप फूड पीलर भी बाजार में आसानी से मिल जाएगा। यह अप्लायंस हैंड फूड पीलर की तरह ही होता है। लेकिन इसका स्टैंड वाई शेप का होता है, जिससे फल और सब्जियों को पील करना काफी आसान हो जाता है। इसका यह भी फायदा है कि इससे आपका हाथ भी नहीं कटेगा और आप आसानी से फल और सब्जियों को छील भी सकते हैं। (गुणों से भरपूर है इन फल-सब्जियों के छिलके) यह आपको मार्केट में हर कीमत जैसे 20 से लेकर 100 आदि में मिल जाएगा। लेकिन अगर आप कंपनी का खरीदना चाहती हैं, तो आपको यह लगभग 80 से 100 रुपये तक का मिल जाएगा।

मैकेनिकल फूड पीलर

Mixer food peeler

अगर आपको हैंड फूड पीलर से भी सब्जियों या फिर फलों को छीलने में परेशानी होती है, तो आप मैकेनिकल फूड पीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, यह आपको थोड़ा महंगा लग सकता है क्योंकि यह हैंड मिक्सर की तरह होता है। इसमें फलों को छीलने के अलावा उनके पीस करने की भी सुविधा होती है। यह ठीक वैसा ही काम करता है जैसे हाथ की मिक्सी काम करती है। इसमें बस आपको आगे उस फूड को लगाना है फिर आपको हाथों से मशीन में लगा स्टैंड को घुमाना है। फिर धीरे-धीरे आपका फूड पील हो जाएगा। यह आपको मार्केट से 250 से 300 की कीमत में आसानी से मिल जाएंगे, जिसे आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकती हैं। (इन किचन अप्लाइंस की मदद से खाने को बनाएं हेल्दी और टेस्टी)

कंगूरे वाला फूड पीलर

यह फूड पीलर ज्यादातर आलू को छीलने के लिए काम आता है। क्योंकि इसके ब्लेड आगे से कंगूरे की शेप में डिजाइन वाले होते हैं, जिसकी सहायता से आलू आसानी से पील हो जाते हैं। अगर आपको आलू को छीलने में परेशानी होती है, तो आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा इसमें एक और ब्लेड लगा होता है, जिसकी सहायता से आप आलू को चिप्स के शेप में भी आसानी से कट कर सकते हैं। यह आपको बाजार में किसी भी दुकान पर आसानी से मिल जाएगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-इन Smart Kitchen Appliances की मदद से अपनी लाइफ को इजी बनाएं

इलेक्ट्रॉनिक फूड पीलर

Electronic

अगर आपको रोजाना बहुत सारे फल और सब्जियों को छीलना पड़ता है, तो यकीनन यह फूड पीलर आपके काम आ सकता है। क्योंकि यह फूड पीलर इलेक्ट्रॉनिक है, जिसमें आप बिजली की सहायता से कुछ ही मिनट में ढेर सारे फल और सब्जियों को पील कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको इसका प्लग लगाना है और फूड पर इसे रखकर बटन दबाना है। आप इसे मार्केट से इलेक्ट्रॉनिक फूड पीलर के नाम से खरीद सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Amazon and Google)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP