गर्मियों में दही की मदद से तैयार करें यह ब्रेकफास्ट आइटम्स

अगर आप गर्मी के मौसम में दिन की शुरुआत में खुद को ठंडक पहुंचाना चाहती हैं तो दही की मदद से यह ब्रेकफास्ट आइटम बना सकती हैं।

easy curd breakfast

जब गर्मी का मौसम आता है तो दिन की शुरुआत में चाय या कॉफी पीने की बिल्कुल भी इच्छा नहीं होती है। यह एक ऐसा मौसम है, जब हर वक्त कुछ ना कुछ ठंडा खाने की इच्छा होती है। ऐसे में दही का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। दही ना केवल एक प्रो-बायोटिक है, बल्कि इसकी तासीर भी ठंडी होती है, जिसके कारण यह आपको भीतर से ठंडक पहुंचाती है।

अब सवाल यह उठता है कि गर्मियों में ब्रेकफास्ट में दही को किस तरह शामिल किया जाए। यूं तो आप इसे ऐसे ही खा सकती हैं या फिर मीठी या नमकीन लस्सी बनाई जा सकती है। लेकिन इसके अलावा भी आपके पास ऑप्शन्स की कमी नहीं है। आप चाहें तो हर दिन एक नए अंदाज में दही को अपने ब्रेकफास्ट का हिस्सा बना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दही की मदद से बनने वाली कुछ ब्रेकफास्ट आइटम्स के बारे में बता रहे हैं-

बनाएं दही सैंडविच

curd sandwitch

दही की मदद से बनने वाले सैंडविचखाने में बेहद ही डिलिशियस होते हैं और इन्हें बनाना भी काफी आसान होता है।

आवश्यक सामग्री-

  • बारीक कटी पत्ता गोभी
  • बारीक कटा या कद्दूकस किया हुआ गाजर
  • उबले हुए मकई के दाने
  • बारीक कटी शिमला मिर्च
  • बारीक कटा हरा प्याज
  • एक तिहाई कप ग्रीक योगर्ट या हंग कर्ड
  • आवश्यकतानुसार काली मिर्च
  • कुछ सूखे हर्ब्स
  • रेड चिली फ्लेक्स
  • आवश्यकतानुसार नमक
  • आवश्यकता अनुसार मक्खन
  • 8 से 10 ब्रेड स्लाइस

बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले सब्जियों को फूड चॉपर या चाकू की मदद से बारीक काट लें।
  • अब ग्रीक योगर्ट या गाढ़ा दही या हंग कर्ड इसमें डालें।
  • साथ ही इसमें स्वादानुसार काली मिर्च, कुछ सूखी हर्ब्स, रेड चिली फ्लेक्स व आवश्यकतानुसार नमक डालें।
  • अब सभी सामग्री को बहुत अच्छी तरह मिला लें।
  • अब ब्रेड स्लाइस लें और उन पर थोड़ा मक्खन फैलाएं।
  • अब इस पर तैयार मिश्रण डालकर फैलाएं।
  • बची हुई बटर ब्रेड स्लाइस से ढक दें।
  • सैंडविच को पहले से गरम सैंडविच मेकर में रखें।
  • कुरकुरा और सुनहरा होने तक ग्रिल करें।
  • दही सैंडविच को निकाल कर अपनी पसंद के किसी भी डिप या सॉस के साथ सर्व करें (15 मिनट में बनाएं टेस्‍टी 'दही के सैंडविच')

इसे भी पढ़ें-दही से तैयार इन शानदार रेसिपीज को आप भी घर पर बनाएं

बनाएं दही चावल

rice curd easy breakfast

यह एक पॉपुलर साउथ इंडियन रेसिपी है, जिसे नाश्ते के अलावा दिन के किसी भी समय बनाया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री

  • डेढ़ कप दही
  • 1 कप चावल
  • 3 कप पानी
  • 1 हरी मिर्च, कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
  • 2-3 सूखी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच चना दाल
  • 1 छोटा चम्मच उड़द की दाल
  • 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने
  • 2-3 बड़े चम्मच करी पत्ता
  • हींग
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ

बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले प्रेशर कुकर में चावल और थोड़ा पानी डालकर एक सीटी लगाकर इसे कुक करें।
  • अब कुकर खोलिए और चावल को मैश कर लीजिये।
  • अब इसमें दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • एक पैन में तेल गर्म करें। राई डालें और उन्हें फूटने दें।
  • साथ ही, इसमें करी पत्ता, हींग, लाल मिर्च, चना दाल, उड़द दाल, हरी मिर्च और अदरक डालकर एक या दो मिनट तक भूनें।
  • चावल पर तड़का डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • धनिया पत्ती से गार्निश करें और सर्व करें।

Recommended Video

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP