herzindagi
bottle gourd chutney recipe

घर पर झटपट तैयार करें लौकी की चटनी, खाते ही आ जाएगा स्वाद

क्या आप लौकी की सब्जी खाकर बोर हो गई हैं? तो इस बार आप इसकी चटनी ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाना बेहद आसान है।
Editorial
Updated:- 2022-07-21, 12:18 IST

भारतीय लोग चटनी के बेहद शौकीन होते हैं। इसलिए खाने के साथ कुछ हो या न हो उन्हें चटनी जरूर चाहिए। चटनी के प्रति प्यार का आप इस बात से पता लगा सकते हैं कि यहां आपको राज्य के अनुसार भी चटनी खाने को मिलेंगी। लेकिन अक्सर लोग धनिया और पुदीना की ही चटनी बनाते हैं।

लौकी की सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं होती है। ऐसे में जब भी घर में लौकी का नाम लिया जाता है, तो सबका मुंह बन जाता है। अगर आपके घर में भी लौकी बर्बाद जाती है तो आपको इसकी चटनी बनानी चाहिए। यह चटनी भी टमाटर और लहसुन की जितनी ही टेस्टी होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे आसानी से तैयार कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इसकी रेसिपी? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

लौकी की चटपटी चटनी

bottle gourd spicy chutney

लौकी का स्वाद भले ही फीका होता है। लेकिन आप इसमें कुछ चीजें मिलाकर इसके स्वाद को दोगुना बढ़ा सकती हैं। इसलिए इस बार ट्राई करें लौकी की चटपटी चटनी।

आवश्यक सामग्री

  • 1 लौकी (बारीक कटी हुई)
  • 4 चम्मच तेल
  • 1 मुठ्ठी चना दाल
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच तिल के बीज
  • 4-5 हरी मिर्च
  • 2-3 टमाटर ( बारीक कटे हुए)
  • आधा चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक

बनाने का तरीका

  • चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 छोटे चम्मच तेल में 1 मुठ्ठीचना दाल, 1 चम्मच लाल लाल मिर्च,1 चम्मच लालजीरा और 1 चम्मच लाल तिल के बीज को भून लें।
  • अब दोबारा पैन में 1 चम्मच तेल डालें और कटी हुई हरी मिर्च को फ्राई कर लें।
  • अब कटी हुई लौकी को इसमें डालकर कम आंच पर पका लें।
  • इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह सॉफ्ट न होने लगे।
  • अब मिक्सी के जार में दाल डालकर इसे पीस लें। इसका पाउडर बना लें।
  • अब पैन में टमाटर के साथ हल्दी और नमक डालकर इसे भी कुछ देर तक पकाएं।
  • अब सभी चीजों को एक साथ डालकर मिक्सी में अच्छे से ब्लेंड करें।
  • लीजिए तैयार है आपकी लौकी की चटपटी चटनी।
  • इस चटनी को आप दाल-चावल से लेकर पराठे तक के साथ सर्व कर सकती हैं।(डिफरेंट स्टाइल लहसुन चटनी रेसिपी)

खट्टी-मीठी चटनी

how to make sweet lauki chutney recipe

अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो आप लौकी की खट्टी-मीठी चटनी बना सकती हैं। यह आपके बच्चों को बेहद पसंद आएगी।

आवश्यक सामग्री

  • 1 लौकी
  • 3-4 कप चीनी
  • 3/4 कप सिरका
  • 1/4 लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच भूना हुआ जीरा
  • 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच नमक
  • 1 1/2 छोटा चम्मच सिट्रिक एसिड

इसे भी पढ़ें:10 मिनट में बनाएं नारियल की ये डिफरेंट स्टाइल चटनी

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो लें। फिर छिलके के साथ इसे कद्दूकस कर लें।
  • अब गैस पर कोई भी बड़ा बर्तन रख दें। फिर इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें।
  • इसे कम आंच पर पकाएं।
  • कुछ देर बाद जब लौकी पानी छोड़ना शुरू कर दें तब इसमें 3-4 कप चीनी डालें।
  • अब दोबारा कम आंच पर इसे कम से कम 10 मिनट तक पकाते रहें।

इसे भी पढ़ें:कच्‍चे आम और पुदीने की चटनी घर में 10 मिनट में बनाएं और खाने का स्‍वाद बढ़ाएं

  • करीब 10 मिनट बाद इसमें 1/4 लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच भूना हुआ जीरा पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच नमक और 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर डालें।
  • अब दोबारा कम आंच पर 15 मिनट के लिए सभी चीजों को पकने के लिए रख दें। अब इसमें 1 1/2 छोटा चम्मचसिट्रिक एसिड डालें। फिर 2-3 मिनट बाद इसमें ऊपर से 3/4 कपसिरका डालें।
  • अब इस चटनी को तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ी न हो जाए।
  • लीजिए तैयार है आपकी लौकी की खट्टी-मीठी चटनी
  • आप इसे ब्रेड के साथ जैम के रूप में खा सकती हैं।

परफेक्ट चटनी बनाने के लिए टिप्स

how to make perfect chutney

  • परफेक्ट लौकी की चटनी बनाने के लिए आपको ताजी लौकी का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। इससे चटनी का स्वाद फीका हो जाएगा।
  • चटनी बनाने के लिए नॉन स्टिक पैन का ही इस्तेमाल करें, ताकि चटनी जले नहीं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।