herzindagi
best kitchen and cooking hacks you should know

Easy Kitchen Hacks: प्याज ग्रेट करने से लेकर क्रिस्पी पकोड़े तलने तक, जानें ये अमेजिंग किचन और कुकिंग हैक्स

Kitchen Tips: कुकिंग के थोड़े बहुत हैक्स अगर पता हों, तो किचन में आप बिगिनर जैसा फील नहीं करते। आपकी ज्ञान की पेटी को बढ़ाने के लिए हम अन्य अमेजिंग हैक्स लेकर आए हैं, जो आपके काम को आसान बनाएंगे और आपको किचन किंग या क्वीन बना देंगे।
Editorial
Updated:- 2023-09-14, 12:47 IST

हम जब भी अपनी मम्मियों को किचन में काम करते देखते हैं, तो हमेशा आश्चर्यचकित होते हैं। कैसे वे जल्दी-जल्दी सारा काम कर लेती हैं। कैसे उन्हें खाना बनाने में टाइम नहीं लगता। किसी सब्जी को उन्होंने कैसे काटा है, किसी खास डिश को बनाने का उनका क्या तरीका है, हम सब यह देखकर बस हैरान होते हैं। सही भी है...हमारी मम्मियों के लिए किचन एक ऐसा कैनवास है, जहां वे बड़े कॉन्फिडेंस के साथ तमाम रंगों की सब्जियों, मसाले और दालों के साथ जादूगरी दिखाती हैं।

यह कॉन्फिडेंस हम लोगों में नहीं होता, क्योंकि हम किचन में जाते ही कितना हैं? शायद थाली लेने या रखने के लिए बस! या कभी-कभी मैगी बनाने के लिए। कुछ लोग जो अकेले रहते हैं या जिन्हें खाना बनाने का शौक होता है, आप उन्हें देख लीजिए, वो कितने हैक्स, टिप्स और ट्रिक्स जानते हैं। 

अगर ऐसे ही हैक्स आपको भी पता चल जाएं तो? अगर आप अब तक किचन में बिगिनर जैसा फील करते हैं, तो ये हैक्स आप भी नोट कर लें। हमें यकीन है आगे कभी खाना बनाते वक्त आपको ऐसा फील नहीं होगा। पकोड़े तलने हो या परफेक्ट नूडल्स बनाने हों, आप भी सब चुटकियों में कर सकेंगे। 

1. ड्राई फ्रूट्स बारीक काटने के हैक्स

way to chop dry fruit

कितना मुश्किल लगता है न बारीक ड्राई फ्रूट्स काटना। डेजर्ट में काजू, बादाम, अखरोट या पिस्ता काटकर डालना हो, तो समझ नहीं आता है कि इसे कैसे बारीक-बारीक काटें। चलिए ये ट्रिक्स फटाफट नोट कर लें-

आप जो भी ड्राई फ्रूट काट रहे हैं, उसे पहले कम से कम 10-15 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें। ड्राई फ्रूट्स चिल्ड हो जाएंगे, तो उन्हें काटना आसान होगा। उन्हें फ्रीजर से निकालें और एक समान प्लेस करके तेज चाकू से चॉप कर लें। ध्यान रखें की चॉपिंग के लिए शेफ नाइफ बहुत अच्छा होता है, लेकिन अगर आपके पास वो नहीं है, तो नॉर्मल चाकू का उपयोग भी किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: किचन का काम करने में होती है थकान तो ये 10 हैक्स दिलाएंगे आराम

2. नॉन-स्टिक नूडल्स बनाने के हैक्स

how to cook non sticky noodles

रेस्त्रां में कैसे नूडल्स या चाउमीन खिली-खिली बनती है, लेकिन घर में अक्सर नूडल्स चिपचिपे हो जाते हैं। क्या आपको पता है ऐसा क्यों होता है? हम तेल तो डालते हैं, लेकिन फिर भी नूडल्स खराब बनते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हम नूडल्स को सूखने का समय नहीं देते। नॉन स्टिकी नूडल्स बनाने के लिए ये टिप्स आजमाएं-

सबसे पहले एक पैन में पानी उबाल लें। जब पानी में उबाल आ जाए, तो उसमें नमक और तेल डालें। इसके बाद इसमें नूडल्स डालकर 3-4 मिनट पकने दें। एक फोर्क की मदद से नूडल्स को चेक कर लें। उन्हें तोड़ें और जब उनमें पारदर्शी लाइन दिखे, तो नूडल्स को गर्म पानी से निकालकर ठंडे पानी में कम से कम 2 बार धो लें (पास्ता उबालने के आसान टिप्स)।

अब नूडल्स का सारा पानी निकालकर उसे एक प्लेट में डालें और ऊपर से थोड़ा ऑयल डालकर फोर्क से उसे थोड़ा हिलाएं। नूडल्स को हवा में ड्राई होने दें। इसके बाद जब नूडल्स बनाएंगे, तो वो खिले-खिले बनेंगे। 

3. क्रिस्पी पकोड़े तलने के हैक्स

how to fry crispy pakore

गर्मागर्म चाय के साथ आलू और प्याज के पकौड़े हो जाएं, तो शाम का मजा ही अलग हो जाता है। हालांकि, कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके पकोड़े क्रिस्पी नहीं होते। चलिए क्रिस्पी पकोड़े बनाने के ये टिप्स जान लीजिए-

सबसे पहले तो पकौड़े के लिए बैटर बिल्कुल सही कंसिस्टेंसी वाला होना चाहिए। ध्यान रखें कि बैटर बहुत ज्यादा न ही ढीला हो और न टाइट। इसके बा जब भी आप पकौड़े के लिए बैटर तैयार करें, तो एक तरफ कड़ाही में तेल गर्म कर लें। आखिर में 1 बड़ा चम्मच गर्म तेल बैटर में डालकर चम्मच से मिक्स कर लें। इसके बा उन्हें तलें। गर्म तेल बैटर में डालने से पकौड़े और भी क्रिस्पी हो जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कुकिंग स्किल्स को निखारने के लिए संजीव कपूर से सीखें ये हैक्स

4. प्याज मिनटों में ग्रेट करने के हैक्स

how to grate onion

गाजर, मूली, आलू और फूल गोभी जैसी चीजों को ग्रेट करना बड़ा आसान होता है। प्याज ग्रेट करते वक्त मुश्किलें भी आती हैं और डर भी रहता है। प्याज अगर फिसल जाए, तो ग्रेटर से आपको चोट लग सकती है (प्याज काटने का तरीका)। कई बार तो प्याज ठीक से ग्रेट भी नहीं होता। इसे ग्रेट करने के लिए ये टिप्स आजमाएं-

प्याज का छिलका निकालकर उसे धोकर पोंछ लें। इससे उसमें पानी रहेगा। इसके बाद प्याज की गांठ कभी न हटाएं। गांठ ही प्याज की लेयर्स को इकट्ठा रखने में मदद करती है। उसे गांठ से पकड़कर ग्रेट कर लें फिर देखिए कि प्याज कितने अच्छे से ग्रेट भी होगा और आपको ज्यादा टाइम भी नहीं लगेगा। 

 

इन हैक्स को आप भी नोट कर लें और आगे कभी भी किचन में कुछ भी बनाना हो, तो बिल्कुल कॉन्फिडेंट हो जाएं। हमें उम्मीद है कि जो भी किचन हैक्स हम आपको बताते हैं, वो आपको पसंद आती होंगी। यह लेख भी यदि अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।