गोवर्धन पूजा पर भगवान को भोग में चढ़ाएं बाजरे का यह स्पेशल हलवा, नोट करें रेसिपी

गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन भगवान और श्री कृष्ण को 56 भोग लगाया जाता है। यही कारण है कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। आप अपने व्यंजनों में बाजरे का हलवा भी शामिल कर सकते हैं।

 
bajre ka halwa recipe for govardhan puja

गोवर्धन पूजा का हिन्दू धर्म में बहुत ही ज्यादा महत्व है, क्योंकि इस दिन गोवर्धन महाराज की पूजा की जाती है। साथ ही, गाय के गोबर से गोवर्धन देव की प्रतिमा बनाई जाती है और फिर दीपक जलाकर उनकी पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन गोवर्धन भगवान और श्री कृष्ण को 56 भोग लगाया जाता है।

यही कारण है कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन गाय की पूजा का भी खासा महत्व है शास्त्रों और कथाओं में वर्णित है। जश्न को बढ़ाने के लिए घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनती हैं। भगवान श्री कृष्ण को जो भी पसंद है, वो सब भोग के रूप में चढ़ाया जाता है।

अगर आप चाहें तो बाजरे का हलवा चढ़ा सकते हैं, जिसे बनाना बहुत ही आसान है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि आप बाजरे का हलवा कैसे तैयार कर सकते हैं।

बनाने का तरीका

Bajre ka halwa making tips

  • सबसे पहले सभी सामग्रियों को इकट्ठा करके रख दें। फिर एक कड़ाही में को साफ करके गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।
  • जब कड़ाही गर्म हो जाए तो घी डालकर हल्का गर्म करें और फिर बाजरे का आटा डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
  • बाजरे के आटे से जब खुशबू आने लगे, तो 1 कप पानी और स्वादानुसार चीनी या गुड़ डालकर लगातार चलाते हुए बाजरे को पकाएं।
  • अगर आप चाहें तो बाजरे का आटा एक बाउल में निकालने के बाद चाशनी भी बना सकते हैं। मगर बिना चाशनी के बनाना काफी आसान है।
  • बाजरे का हलवा लगातार चलाते हुए हल्की आंच पर 10 मिनट तक पकाएं। फिर इसमें इलायची पाउडर और सूखे कटे हुए मावा डालकर मिक्सर करें।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

बाजरे का स्पेशल हलवा Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें बाजरे का यह स्पेशल हलवा।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :20 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Desserts
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • बाजरे का आटा- 1 कप
  • गुड़- 1 कप
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- 1 कप
  • सूखे मेवा- 1 कप
  • देसी घी- 1 कप

विधि

  • Step 1 :

    एक कड़ाही में को साफ करके गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।

  • Step 2 :

    घी और बाजरे का आटा डालकर सुनहरा होने तक भून लें।

  • Step 3 :

    जब खुशबू आने लगे, तो पानी और गुड़ डालकर पकाएं।

  • Step 4 :

    फिर इसमें इलायची पाउडर और सूखे कटे हुए मावा डालकर मिक्सर करें।

  • Step 5 :

    बस आपका बाजरे का हलवा बनकर तैयार है।