शादी के बाद जब नई दुल्हन घर में आती है तो सभी को उसके हाथों से बना पकवान खाने की इच्छा होती है। शादी के बाद यह एक महत्वपूर्ण रस्म भी होती है। हर नई दुल्हन से गृहप्रवेश के बाद रसोई में कुछ पकवाया जाता है। हालाकि आज कल यह रस्म बहुत ही सीमित रह गई है और कुछ ही घरों में इसे निभाया जाता है। ज्यादातर घरों में दुल्हन को केवल बर्तन को हाथ लगा कर ही रस्म पूरी कर ली जाती है। मगर, इसमें वो चार्म नहीं जो चार्म अपने हाथों के बने पकवान को खिला कर अपने ससुरालवालों को दिल जीतने में है। अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप अपने ससुरालवालों का दिल जीतना चाहती है तो रसोई की रस्म को अच्छी तरह से निभाएं और स्वादिष्ट व्यंजन बना कर अपने ससुराल वालों का दिल जीत लें। आज हम आपको ‘बादाम के हलवे’ की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस हलवे की मिठास को आप अपने ससुराल वालों के दिल में भी घोल सकती हैं। बस आपको इसे बनाने की सही विधि पता होनी चाहिए।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
बादाम से बनी बहुत सारी मिठाईयां आपने खाई होंगी मगर आज हम आपको बादाम से बने हलवे की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।
सबसे पहले 5-6 घंटे के लिए बादाम को पानी में भिगो कर रख दें। इसके बाद उसका छिलाका उतारें और दूध में पीस कर अलग रख दें।
इसके बाद गैस पर कड़ाही चढ़ाएं और उसमें घी डालें, घी गरम हो जाए तो उसमें बादाम का पेस्ट डालें। इस पेस्ट में चीनी मिलाएं। इस दौरान आपको लगाता करछी चलाते रहना होगा। पेस्ट को अच्छी तरह पकने दें।
अब आप दूध को गरम करें और उसमें केसर घोल कर रख लें। इसे बाद में बादाम के भुने पेस्ट में मिला लें।
इसके बाद आप हलवे को खूब चलाएं। जब यह कढ़ाही में चिपकना बंद हो जाएगा और इसका रंग भी बदल जाएगा तब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
आखिर में बादाम के कटे हुए टुकड़ों से हलवे को गार्निश करें और गरम-गरम ससुरालवालों को परोसें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।