
Aloo Dum Pulao Recipe In Hindi: सुबह का ब्रेकफास्ट हो या फिर लंच, क्या बनाया जाए, इसे लेकर अक्सर दिमाग में उथल-पुथल चलती रहती है क्योंकि रोजाना घुमा-फिराकर वही डिश खा-खाकर मन भर जाता है। इतना ही नहीं बड़े और बच्चे भी खाना देखकर मुंह बनाने लगते हैं कि रोज-रोज एक ही चीज कौन खाए। अब ऐसे में मम्मियां खाने में कुछ ऐसी रेसिपी बनाती हैं, जो सभी को पसंद आए और चाव से खाएं। अगर आप भी लंच या रात के खाने में कुछ स्पेशल बनाने की सोच रही हैं, तो एक बार आलू दम पुलाव बनाकर जरूर ट्राई करें।

इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: लंच हो या डिनर! फटाफट इस तरीके से बनाएं बीन्स की सब्जी, रोटी-चावल के साथ खाने में लगेगी एकदम परफेक्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
आलू दम पुलाव बनाने की रेसिपी
सबसे पहले एक प्रेशर कुकर में, मीडियम फ्लेम पर तेल और घी गरम करें।
इसके बाद जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, हरी इलायची, बड़ी इलायची और लौंग डालें। इन्हें कुछ सेकंड के लिए चटकने दें।
अदरक का पेस्ट और लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट तक भूनें।
अब बीच से कटी हुई हरी मिर्च, छोटे आलू, छोटे प्याज और हरी मटर डालें। इन्हें 2-3 मिनट तक भूनें।
फिर कटे हुए टमाटर डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
अब स्वादानुसार नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, किचन किंग मसाला और हल्दी पाउडर डालें।
सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और कुछ सेकंड के लिए भूनें।
इसके बाद भिगोए हुए चावल और जरूरत के अनुसार पानी डालें।
अब ढक्कन बंद करें और 2-3 सीटी आने तक या जब तक चावल पक न जाएं और प्रेशर कम न हो जाए, तब तक पकाएं।
फिर ढक्कन खोलें, ताजे धनिया के पत्ते और पुदीने के पत्ते डालें और दही के साथ गरमागरम परोसें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।