बरसात में भी बनेंगे सूजी के कुरकुरे और फूले हुए गोलगप्पे, बस अपनाएं ये 3 देसी ट्रिक्स

अगर आप बरसात में बाहर के गोलगप्पे नहीं खाना चाहती हैं, तो आप घर पर इन ट्रिक्स से फूले हुए गोलगप्पे तैयार कर सकती हैं। 

tricks to make crispy suji golgappa

आजकल गोलगप्पे न सिर्फ महिलाएं बल्कि बच्चों के भी फेवरेट हैं। क्योंकि गोलगप्पे एक ऐसी चीज है जिसे देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है। हालांकि, बरसात की वजह से लोग बाहर नहीं जा पाते हैं या फिर ज्यादा बाहर के फूड खाने से बचते हैं। इसलिए बहुत-सी महिलाएं घर पर ही कई सारी चीजें बनाना पसंद करती हैं।

हालांकि, आप जब भी घर पर गोलगप्पे बनाने की सोचती हैं, तो आप हमेशा इस बात से हमेशा परेशान रहती हैं कि जब भी आप गोलगप्पे बनाती हैं, तो वह ठीक से नहीं फूल पाते या गोलगप्पे थोड़े टाइम बाद सील जाते हैं। अगर हां, तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

क्योंकि हम इस लेख के माध्यम से आपको बता रहे है कुछ ट्रिक्स और इंग्रीडिएंट्स जिन्हें आप गोलगप्पे का आटा गूंथते वक्त डाल सकती हैं। इन इंग्रीडिएंट्स से गोलगप्पे क्रिस्पी बनेंगे। तो आइए जानते हैं आखिर वो इंग्रीडिएंट्स कौन-से हैं।

बेकिंग सोडा को आटे में करें मिक्स

How to make suji dough with baking soda

आप गोलगप्पे का आटे में बेकिंग सोडा मिक्स कर सकती हैं। क्योंकि बेकिंग सोडा में सोडियम बाइकार्बोनेट की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो आटे में बबल्स पैदा करने का काम करते हैं। इसमें मौजूद बबल्स न सिर्फ आटे को फूलाने का काम करते हैं बल्कि गोलगप्पे कुरकुरे भी बनाते हैं। इसलिए अगर आप चाहती हैं कि आपके गोलगप्पे एकदम परफेक्ट बनें, तो आप आटा गूंथते वक्त बेकिंग सोडा डाल दें। (आटा गूंथने के ट्रिक्स)

इसे ज़रूर पढ़ें-गोलगप्पे के लिए घर पर कैसे बनाएं 5 तरीके का पानी

अंडा से गोलगप्पे बनेंगे एकदम परफेक्ट

How to make suji golgappa with egg

यह सुनने में आपको को थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह ट्रिक बहुत कारगर है। जैसा कि आप सब को पता है कि अंडा एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसका इस्तेमाल आटे में केक को फुलाने के लिए किया जाता है। लेकिन आप गोलगप्पे को और स्वादिष्ट बनाने के लिए सूजी में एक अंडा डाल दें। क्योंकि ऐसा करने से आपको गोलगप्पे ना फूलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

ईनो करेगा गोलगप्पे को फुलाने का काम

आप गोलगप्पे को क्रिस्पी बनाने के लिए ईनो का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप ईनो को आटे में नहीं बल्कि सूखी सूजी में डालें और फिर गोलगप्पे तैयार करें। आप ईनो के साथ गोलगप्पे बनाते वक्त घी का भी इस्तेमाल सकती हैं। क्योंकि घी का इस्तेमालकरने से गोलगप्पे सख्त नहीं होंगे, जिसे आप आसानी से स्टोर भी कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-'महाभारत' के समय से खाया जा रहा है 'गोलगप्पा', जानें इसके इतिहास की रोचक कहानी

गोलगप्पे बनाने का सही तरीका

Easy recipe of suji golgappa

अब जानते हैं गोलगप्पे की क्रिस्पी पूरी बनाने का सही तरीका क्या है। आप गोलगप्पे का आटा गूंथते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर रही हैं, तो आप अंडे का इस्तेमाल न करें।

सामग्री

  • सूजी - 1 कप
  • मैदा - 2 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1 चुटकी
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - फ्राई करने के लिए

गोलगप्पे बनाने का तरीका

  • आप सभी सामग्री को एक बाउल में डालें और सख्त आटा गूंद लें।
  • आटा गूंदने के बाद इसे थोड़ी देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • जब 15 मिनट को जाए तो आप आटे को बेल कर गोलगप्पे के आकार में काट लें और तलने से पहले उसे गीले कपड़े के नीचे रख दें।
  • अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और गोलगप्पे को मीडियम आंच पर फ्राई कर लें।
  • जब गोलगप्पे फ्राई हो जाएं तो इसे एक बाउल में ध्यान से निकाल लें और पानी से साथ गर्मागर्म सर्व करें।

इन ट्रिक्स से आप घर पर बाहर जैसे सूजी के गोलगप्पे बना सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिदंगी से।

Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP