भारतीय खाने में रोटी का बहुत महत्व है।बिना रोटी के भोजन को भारत में अधूरा समझा जाता है। मजे की बात तो यह कि रोटियों को कई तरह से बनाया जाता है। कोई गेहूं की रोटी खाना पसंद करता है तो कोई बाजरे की। तो किसी को मैदे और ओट्स की रोटियां पसंद होती हैं। मगर, रोटियों को बनाने का ढंग भी अलग-अलग होता है। किसी को तवे की रोटी पसंद होती है तो किसी को तंदूर की रोटियां भाती हैं। जहां तवे की रोटी बनाना बेहद आसान है वहीं तंदूर की रोटियां ज्यादातर ढाबों में ही मिलती है। लेकिन आप चाहें तो ढाबे वाली रोटी घर पर भी बनाई जा सकती हैं।
ढाबे वाली रोटी बनाने के लिए आपके पास तंदूर का होना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास तंदूर है तो आप ढाबे जैसी रोटी घर पर केवल 10 मिनट में बना सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
अगर आपको ढाबे वाली तंदूरी रोटी घर पर बनानी हैं तो यह आसानी विधि फॉलो करें।
सबसे पहले एक बड़ी सी परात लें। उसमें मैदा और सूजी डालें और अच्छे से मिलाएं।
इसके बाद सौंफ और इलाइची को पीस लें। इस मिश्रण को भी मैदे में मिलाएं।
इसके बाद पानी गरम करें। बाकी बची हुई सामग्री को भी मैडे में डालें।
अब इसे अच्छे से गूथें। आटे को नरम गूथें। जितना नरम होगा रोटी उतनी अच्छी बनेगी। इसके बाद आंटे को कुछ समय के लिए ढांक कर रख दें।
फिर इसे रोटी बेलें। और तंदूर में पकने दें। पकने के बाद गरग-गरम सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।