Easy Snack Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मज़ेदार अहमदाबादी घूघरा चीज़ सैंडविच

अगर आप बच्चों के स्नैक्स के लिए रूटीन से अलग कोई रेसिपी ढूंढ रही हैं तो आपके लिए अहमदाबादी घूघरा चीज़ सैंडविच एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

ghughra cheese sandwich

अहमदाबाद का मानेक चौक अपने खाने-पीने की चीज़ों के लिए प्रसिद्ध है और इस जगह की कुछ खास चीज़ों में से एक है घूघरा सैंडविच। इस सैंडविच में बहुत सारा चीज़ और सब्जियां होती हैं और ये बच्चों को भी बहुत पसंद आती है। आज हम आपको इसी स्वादिष्ट सैंडविच की रेसिपी बताने जा रहे हैं जो यकीनन आपको पसंद आएगी। ये रेसिपी आसान है और इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। तो चलिए जानते हैं कि कैसे बनाई जाती है स्वादिष्ट घूघरा सैंडविच।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

घूघरा सैंडविच Recipe Card

ये रेसिपी गुजरात में बहुत फेमस है और अगर आपके बच्चों को ढेर सारे चीज़ वाली डिशेज पसंद हैं तो उन्हें ये भी पसंद आएगी।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :10 min
  • Preparation Time : 5 min
  • Cooking Time : 5 min
  • Servings : 3
  • Cooking Level : Low
  • Course: Snacks
  • Calories: 200
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shruti Dixit

सामग्री

  • 6 ब्रेड स्लाइस
  • 2 हरी मिर्च
  • 4 इंच का नारियल का टुकड़ा
  • 5 लहसुन की कलियां
  • 2 इंच का अदरक का टुकड़ा
  • नमक स्वादानुसार
  • नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच
  • धनिया पत्ता 1 कप
  • आधा कप चीज़
  • 3 बड़े चम्मच बटर
  • 1 चम्मच चिली फ्लेक्स
  • चाट मसाला स्वादानुसार
  • नमक स्वादानुसार

विधि

  • Step 1 :

    इस सैंडविच को बनाने के लिए सबसे पहले चटनी बनानी होती है। बिना चटनी के ये सैंडविच अच्छी नहीं बनती है।

  • Step 2 :

    धनिया पत्ता, नींबू का रस, थोड़ा सा नमक, लहसुन की कलियां, मिर्च, अदरक,नारियल को मिलाकर हरी चटनी बना लें।

  • Step 3 :

    अब ब्रेड स्लाइस लेकर उसके किनारे काट लें। इसमें थोड़ा सा मक्खन लगाएं और उसके बाद उसमें हरी चटनी को अच्छे से फैलाएं। इस सैंडविच में टमाटर नहीं इस्तेमाल होता है इसलिए न करें।

  • Step 4 :

    अब इसके ऊपर बारीक कटा शिमला मिर्च और प्याज डालें। आप चाहे तो इसके साथ पत्तागोभी भी डाल सकती हैं।

  • Step 5 :

    अब इसमें चीज़ को ग्रेट करके डालें। इस सैंडविच में चीज़ का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है इसलिए उसका ध्यान रखें कि सैंडविच की टॉपिंग पूरी तरह से कवर हो जाए।

  • Step 6 :

    इन टॉपिंग्स के ऊपर चाट मसाला, चिली फ्लेक्स, थोड़ी सी चटनी और स्प्रिंकल करें और नमक डालें। ध्यान रहे कि हमने चटनी में भी नमक मिलाया था इसलिए कम ही मिलाएं।

  • Step 7 :

    अब इसके ऊपर दूसरा स्लाइस ब्रेड रख दें। दूसरे स्लाइस में भी मक्खन लगा कर रखें। आप चाहे तो इसकी एक लेयर और बना सकती हैं।

  • Step 8 :

    इसे सैंडविच मेकर में या फिर तवे में सेकें। अगर आप सैंडविच मेकर का इस्तेमाल कर रही हैं तो ये सैंडविच के किनारों को सील कर देगा और तवे पर ऐसा नहीं हो पाएगा।

  • Step 9 :

    इसे पकने में 5 मिनट का समय ही लगता है इसलिए आप निश्चिंत हो जाएं और इसके पकने और चीज़ के मेल्ट होने के बाद इसे किसी सर्विंग प्लेट में निकाल कर अपनी पसंदीदा चटनी के साथ खाएं।