2024 Hit Movies List: साल 2024 फिल्म इंडस्ट्री के लिए मिला-जुला रहा। इस साल कई बॉलीवुड फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। इनमें से कुछ हिट, सुपरहिट और कुछ फ्लॉप भी रहीं। हालांकि, इसके बावजूद भी कुछ ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कर पाईं । पिछले साल के मुकाबले इस साल भी हिंदी सिनेमा में ज्यादा बूम नहीं आया। जहां साल की शुरुआत ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' से हुई। वहीं, नवंबर में रिलीज हुई दोनों सीक्वल फिल्में सिंघम अगेन (Singham Again) और भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) बॉक्स ऑफिस पर छा गईं। इसके अलावा, कई मूवीज ने सिनेमाघरों में अपना कब्जा किया।
View this post on Instagram
बजट - 250 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 358.83 करोड़ 358.83cr
डोमेस्टिक कलेक्शन- 212.73 करोड़
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'फाइटर' साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी साल 2019 में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर हुए बालाकोट एयरस्ट्राइक और पुलवामा अटैक हमलों की सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
View this post on Instagram
बजट- 8 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 27.06 करोड़
डोमेस्टिक कलेक्शन- 20.58 करोड़
ऑस्कर 2025 के लिए नॉमिनेट हुई फिल्म 'लापता लेडीज' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए। इस साल दर्शकों ने इस फिल्म को अपना खूब प्यार दिया है। फिल्म की कहानी हाल में शादी हुई गांव की दो लड़कियों के बदल जाने के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में एक से बढ़कर एक रोचक सीन देखने को मिले। इस फिल्म का निर्देशन आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव ने किया है।
ये भी पढ़ें : Laapataa Ladies in Oscars 2025: आखिर ऑस्कर्स में 'लापता लेडीज' ही क्यों भेजी गई? जूरी ने दिया जवाब
View this post on Instagram
बजट- 80 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 857.07 करोड़
डोमेस्टिक कलेक्शन- 597.92 करोड़
साल 2024 की मोस्ट फेवरेट फिल्मों में से एक स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही तहलका मचा दिया। ‘सरकटे का आतंक’ दर्शकों को खूब पसंद आया। फिल्म की कहानी की शुरुआत मध्य प्रदेश के चंदेरी गांव से होती है। जहां से सरकटा नाम का प्रेत धीरे-धीरे करके लड़कियों को अपनी चपेट में ले लेता है। इसके बाद स्त्री (श्रद्धा कपूर) और विक्की (राजकुमार राव) सरकटे को मात देकर लड़कियों को उनके चंगुल से छुड़ाते हैं।
View this post on Instagram
बजट - 30 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 125 करोड़
डोमेस्टिक कलेक्शन- 101.60 करोड़
जून में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' भी इस साल की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। फिल्म की शुरुआत कोकण के चैतुकवाड़ी गांव से होती है। जहां का एक लड़का मुंज्या अपने से दस साल बड़ी लड़की मुन्नी के इश्क में पड़ जाता है। मुन्नी के प्यार में दीवाना मुंज्या अपनी बहन की नरबलि देकर काला जादू तक कर देता है, लेकिन इसके बाद मुंज्या की मौत हो जाती है। असली कहानी इसके बाद शुरू होती है।
View this post on Instagram
बजट- 350 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 232.25 करोड़ (अबतक के आंकड़े)
डोमेस्टिक कलेक्शन- 153.75 करोड़ (अबतक के आंकड़े)
दिवाली के मौके पर रिलीज हुई साल की बड़ी फिल्म सिंघम अगेन इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुई है। यह एक सीक्वल फिल्म है। इसके पहले भी इसके कई पार्ट आ चुके हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आपको इस बार रामायण के भी कई सीन देखने को मिलेंगे। मूवी में इस बार अजय देवगन समेत अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे कई बड़े कलाकार हैं। फिल्म रिलीज के बाद से अच्छा कलेक्शन कर रही है।
ये भी पढ़ें : Singham Again में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के बीच क्यों नहीं था एक भी रोमांटिक सीन? रोहित शेट्टी ने किया खुलासा
View this post on Instagram
बजट- 150 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 208 करोड़ (अबतक के आंकड़े)
डोमेस्टिक कलेक्शन- 137.50 करोड़ (अबतक के आंकड़े)
नवंबर 2024 में रिलीज हुई सीक्वल फिल्मभूल भुलैया 3 भी बड़े पर्दे पर छाई हुई है। मंजुलिका का कमबैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस बार पूरी मूवी में असली मंजुलिका को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 3 में इस बार कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, विजय राज, राजपाल यादव और संजय मिश्रा जैसे कलाकार थे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।