शाहरुख खान ने परदे पर कई हीरोइन्स के साथ काम किया है। काजोल, माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा समेत कई ऐसी हीरोइन्स हैं, जिनकी परदे पर किंग खान के साथ एक से ज्यादा बार जोड़ी बनी है। लेकिन अभी भी कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो बिग स्क्रीन पर शाहरुख के साथ अभी तक नजर नहीं आई हैं। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस हैं सोनम कपूर। किंग खान के साथ सोनम अभी तक किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सोनम ने अपने करियर की शुरुआत में ही शाहरुख की एक फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। यह फिल्म तो सुपरहिट रही थी लेकिन इसमें सोनम की जगह किसी और एक्ट्रेस को शाहरुख के अपोजिट साइन किया गया था। चलिए आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।
शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए सोनम कपूर ने दिया था ऑडिशन
अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म के लिए सोनम कपूर ने भी ऑडिशन दिया था। सोनम ने 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उसके एक साल बाद फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' रिलीज हुई थी। आदित्य चोपड़ा, एक नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। सोनम की सांवरिया रिलीज होने के बाद भी उन्होंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। उस वक्त सोनम दिल्ली 6 की शूटिंग कर रही थी। ऑडिशन के बाद आदित्य ने उन्हें बताया कि एक और न्यू कमर का ऑडिशन भी काफी अच्छा है और बाद में अनुष्का शर्मा को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया। आदित्य चोपड़ा ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में भी इस बात का जिक्र किया है।
शाहरुख और अनुष्का की हिट रही है जोड़ी
जहां सोनम कपूर ने अभी तक शाहरुख खान के साथ काम नहीं किया है। वहीं, शाहरुख और अनुष्का की जोड़ी परदे पर कई बार नजर आ चुकी है और फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद भी है। शाहरुख और अनुष्का, फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के अलावा 'जब तक है जान', 'जीरो' और 'जब हैरी मेट सेजल' में नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan Movie: वीर-जारा में शाहरुख खान की एक्टिंग देखकर क्यों इमोशनल हो गए थे यश चोपड़ा?
यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan House: शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के सीक्रेट्स आए सामने, डंकी में साथ काम करने वाले एक्टर ने खोले राज
आपको शाहरुख खान की जोड़ी किस एक्ट्रेस के साथ सबसे ज्यादा पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Social Media
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों