herzindagi
why RRKPK Tum Kya Mile Song is special

Tum Kya Mile Song: रॉकी और रानी फिल्म के इस गाने का है आलिया भट्ट की बेटी से खास कनेक्शन

RRKPK Tum Kya Mile Song: रॉकी और रानी फिल्म की प्रेम कहानी फिल्म का तुम क्या मिले गाना रिलीज हो चुका है। इस आर्टिकल में जानें यह गाना आलिया भट्ट के लिए क्यों है खास।
Editorial
Updated:- 2023-06-28, 15:54 IST

RRKPK Tum Kya Mile Song: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Sing) की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) का पहला गाना कुछ देर पहले रिलीज हो चुका है। गाने में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की केमेस्ट्री शानदार नजर आ रही है। आइए जानते हैं इस गाने के बारे में खास बातें।

तुम क्या मिले गाना (RRKPK Tum Kya Mile Song)

तुम क्या मिले गाना को आवाज दी है अरिजीत सिंह ने और लिरिक्स लिखे हैं अमिताभ भट्टचार्य ने। वहीं, गाने के कमपोजर प्रितम दादा हैं। गाने में रणवीर और आलिया भट्ट कुछ-कुछ शाहरुख और काजोल की तरह रोमांस करते नजर आ रहे हैं। कुछ मिनटों के अंदर इस गाने पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ेंः Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaan: जानें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की यह फिल्म क्यों है खास

आलिया के लिए खास है यह गाना 

करण जौहर ने लिखा, "आलिया ने अपनी बच्ची के जन्म के बाद यह पहला गाना शूट किया।" आलिया को गाने के लिए कश्मीर की बर्फ से ढकी पहाड़ियों में  शिफॉन की साड़ियां पहनानी पड़ी थी।" यही कारण है कि आलिया और राहा के लिए यह गाना बहुत खास है। 

फैंस कर रहे हैं पसंद 

सोशल मीडिया पर सामने आ रहे रिक्शन्स को देखें तो फैंस को आलिया और रणवीर सिंह की जोड़ी पसंद आ रही है। खासतौर पर आलिया की एक से बढ़कर एक खूबसूरत साड़ीयों वाला लुक फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ेंः फिल्मों के अलावा इन जगहों से भी होती है आलिया भट्ट की कमाई

आलिया भट्ट का फेवरेट पार्ट

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर बताया कि उन्हें गाने का यह पार्ट सबसे ज्यादा पसंद आया है। 

रॉकी और रानी प्रेम कहानी फिल्म की रिलीज डेट

इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अंजली आनंद जैसे स्टार्स देखने के लिए मिलेंगे। रॉकी और रानी प्रेम कहानी फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Twitter 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।