रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म का Ve Kamleya Song हुआ आउट, जानें क्यों है खास

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म का नए गाने 'वे कमलेया' में रणवीर और आलिया की शानदार केमस्ट्री नजर आ रही है। 

ve kamleya song

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Ve Kamleya Song: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म इन दिनों सुर्खियों में है। कुछ समय पहले फिल्म का व्हाट झुमका गाना रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। अब मूवी का नया गाना वे कमलेया (Ve Kamleya) ऑउट हो गया है। आइए जानते हैं वे कमलेया गाना क्यों खास है।

वे कमलेया गाना (Ve Kamleya Song)

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की फिल्म का वे कमलिया गाना काफी खास है। गाने को आवाज दी अरिजीत सिंह ने और लिरिक्स लिखे हैंअमिताभ भट्टाचार्य ने। गाने के लिरिक्स फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं रणवीर और आलिया की गाने में केमेस्ट्री भी काफी कमाल की नजर आ रही है। आलिया भट्ट और करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनके लिए क्या गाना बहुत खास है। इसके अलावा गाने की शूटिंग भी काफी बड़े स्केल पर हुई है। इमोशनल गाने पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक बढ़िया गाना है।

इसे भी पढ़ेंःरॉकी और रानी की प्रेम कहानी समेत ये फिल्में हो रही हैं जुलाई में रिलीज

वे कमलेया गाना कैसा है?

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की रिलीज डेट

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के रिलीज का फैंस और मेकर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।फिल्म की कहानी की बात करें तो आपको रोमांस, ड्रामा और कॉमेडी के इर्द-गिर्द घूमती कहानी नजर आएगी। चटर्जी और रंधावा दो परिवार की कहानी इस फिल्म में आपको देखने के लिए मिलेगी।

इसे भी पढ़ेंःWhat Jhumka Song: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म का धमाकेदार गाना हुआ आउट, देखें फैंस के रिएक्शन

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP