रणबीर कपूर की रामायण में दिखेगा ये खास स्टंट, जानें कौन करेगा डिजाइन

रणबीर कपूर की रामायण में एवेंजर्स फेम टेरी नोटरी को साइन किया गया है। टेरी नोटरी इस फिल्म के लिए बेहद खास एक्शन सीन को डिजाइन करने वाले हैं।

ranbir kapoor starrer film ramayan

टीवी हो या फिल्म रामायण को हमने हर तरह से देखा है। इसलिए हर कोई इसके पात्र की जानकारी रखता है। लेकिन हर बार रामायण को अलग-अलग तरीके से तैयार किया जाता है, ताकि दृश्य दिखाकर लोगों का दिल जीत सके। ऐसी ही रामायण को बड़े पर्दे पर लाने वाले हैं डायरेक्ट नितेश तिवारी। यह उनकी अबतक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होने वाली है। इसलिए इस फिल्म की तैयारी भी में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह राम के किरदार में नजर आएंगे। साथ ही, इसमें आपको एक ऐसा दृश्य नजर आएगा। जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं इस एक सीन को कौन डिजाइन कर रहा है।

हॉलीवुड के मशहूर स्टंट कोॉर्डिनेटर डिजाइन करेंगे सीन

Ranbir kapoor

रामायण में एक ऐसे सीन को डिजाइन करने की चर्चा चल रही है, जिसको हॉलीवुड के मशहूर स्टंट कोॉर्डिनेटर टेरी नोटरी को साइन किया गया है। वह इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और मोशन कैप्चर डायरेक्ट करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने अवतार, अवेंजर्स और द प्लेनेट ऑफ द एप्स जैसी फिल्मों में मोशन कैप्चर परफॉर्मर पर काम किया है।

टेरी नोटरी की वीडियो हुई थी वायरल

Teri notari

मिली जानकारी के अनुसार, एक सोशल एक्टिविस्ट ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसमें वह टेरी नोटरी के साथ दिखाई दे रहे थे। इसमें टेरी ने बताया कि वो रामायण में एक्शन डायरेक्टर के रूप में काम करने वाले हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें साइन किया गया है। इसलिए इनके स्टंट की झलक आपको इस फिल्म में दिखाई देगी।

इसे भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रणबीर कपूर, फिल्मों के अलावा करते हैं ये काम

रामायण फिल्म में नजर आएगी ये कास्ट

फिल्म में राम के किरदार में रणबीर कपूर नजर आएंगे तो वहीं साई पल्लवी सीता के किरदार में दिखाई देंगी। इस लुक की तस्वीरें काफी समय पहले ही वायरल हो गई थी। इसके अलावा कास्ट के अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में लारा दत्ता, यश, सनी देओल, अरुण गोविल और रुकुल प्रीत सिंह समेत कई नामी चेहरे दिखाई दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: जानें कितने हिट और फ्लॉप फिल्मों में नजर आ चुके हैं रणबीर कपूर

रणबीर के राम किरदार को लेकर फैंस काफी बेसब्र हैं। वह इस किरदार में उन्हें देखना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए थोड़ा समय और लगेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म अक्टूबर में रिलीज हो सकती है। फिलहाल अभी इस फिल्म की शूटिंग लगातर हो रही है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Twitter

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP