herzindagi
ranbir kapoor total net worth

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रणबीर कपूर, फिल्मों के अलावा करते हैं ये काम

रणबीर कपूर ने कई दमदार फिल्मों में काम करके लाखों नहीं बल्कि करोड़ो रुपये की कमाई की है। चलिए जानें अभिनेता की नेटवर्थ।  
Editorial
Updated:- 2024-05-14, 20:00 IST

रणबीर कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'एनिमल' में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी किया था। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि एक्टर की कुल संपत्ति कितनी है। 

कितने संपत्ति के मालिक हैं रणबीर कपूर?

gqindia के रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता करीब 345 करोड़ रुपये के मालिक है। अभिनेता ने यह पैसे केवल फिल्मों से नहीं बल्कि अन्य कई माध्यम से कमाएं है। एक्टर ने भले ज्यादा फिल्मों में काम ना किया हो लेकिन एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। 

फिल्मों के लिए कितना चार्ज करते हैं रणबीर कपूर?

ranbir kapoor net worth

रणबीर कपूर किसी भी फिल्म में काम करने के लिए करीब 30 से 50 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह कई मूवी के प्रॉफिट शेयर की भी डिमांड करते हैं। इसके जरिए अभिनेता की मोटी कमाई होती हैं। 

इसे भी पढ़ें : जानें कितने हिट और फ्लॉप फिल्मों में नजर आ चुके हैं रणबीर कपूर

इन जगहों पर रणबीर कपूर ने किया है निवेश

  • रणबीर कपूर ने ड्रोन आचार्य एरियल इनोवेशन में निवेश किया है। यह कंपनी पुणे बेस्ड कंपनी है। 
  • रणबीर कपूर का मुंबई में घर है जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है। 
  • अभिनेता का वास्तु हाउस 35 करोड़ रुपये का है।
  • रणबीर कपूर ने ट्रंप टावर्स में भी एक घर लिया है जिसकी कीमत करीब 13 करोड़ रुपये है।
  • अभिनेता ब्रैंड एंडोर्समेंट के लिए 6 करोड़ रुपये चार्ज करते है।
  • रणबीर कपूर का खुद का प्रोडक्शन हाउस पिक्चर भी शुरू किया है।

इसे भी पढ़ें : पहली मुलाकात से पेरेंट्स बनने तक, जानें कैसी रही रणबीर-आलिया की क्यूट लव स्टोरी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - ranbir kapoor instagram 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।