herzindagi
ranbir kapoor ramayana first glimpse

Ramayana First Look: रणबीर कपूर का 'राम अवतार' हुआ रिवील, जानिए कैसा है रावण बने यश का लुक...रामायण का फर्स्ट टीजर सोशल मीडिया पर वायरल

Ramayana Movies First Video: रणबीर कपूर स्टारर रामायण का पहला टीजर सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया गया है। इस टीजर में रणबीर कपूर का श्रीराम अवतार और रावण बने यश के लुक की फिल्मी फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। आइए, यहां जानते हैं कि रामायण के फर्स्ट टीजर में क्या-क्या देखने को मिल रहा है। 
Editorial
Updated:- 2025-07-03, 14:25 IST

Ranbir Kapoor Ramayana Movies First Teaser: रणबीर कपूर, सई पल्लवी और यश की अपकमिंग फिल्म रामायण एक लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म के सेट से जब भी कोई फोटो या क्लिप वायरल होती है तो फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट छा जाती है। फैंस की इसी एक्साइटमेंट को देखते हुए 'रामायण' के मेकर्स ने फिल्म का पहला टीजर सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया है। टीजर में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर और रावण के किरदार में यश के लुक ने फैंस को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

रामायण का फर्स्ट लुक वीडियो हुआ रिलीज

नितेस तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण का पहला टीजर 3 जुलाई 2025 की सुबह रिलीज किया गया है। यह वीडियो 3 मिनट का है, जिसमें फिल्म के सभी किरदारों का इंट्रोडक्शन करवाया गया है। इतना ही नहीं, इस वीडियो में भगवान श्रीराम और रावण की लड़ाई की झलक भी दिखाई गई है, जहां दोनों आमने-सामने नजर आते हैं। कमाल की बात यह है कि इस टीजर में आम सीन नहीं, बल्कि धांसू VFX का इस्तेमाल किया गया है, जिसने फिल्मी फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

रामायण के फर्स्ट लुक वीडियो में क्या-क्या देखने को मिला?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ravie Dubey (@ravidubey2312)

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण के फर्स्ट लुक वीडियो की शुरुआत ब्रह्मा, विष्णु और महेश को दिखाया गया है। इसके बाद भगवान राम और रावण को आमने-सामने दिखाया गया है। इतना ही नहीं, श्रीराम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर हाथ में धनुष और बाण लिए भी नजर आ रहे हैं।

वीडियो की शुरुआत जहां VFX के साथ होती है, रणबीर कपूर और यश के किरदारों को इंट्रोड्यूस कराने के बाद अन्य किरदारों के नाम मूर्तियों और मेटल की कलाकृतियों के साथ रूबरू कराए गए हैं। रामायण के फर्स्ट लुक ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है।

इसे भी पढ़ें: रामायण से कृष्णा तक...अपने बच्चे को जरूर दिखाएं पौराणिक कथाओं पर बेस्ड ये 7 एनिमेटेड फिल्में, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेगी सीख

कब रिलीज होगी फिल्म 'रामायण'?

Ramayan film release date

रामायण फिल्म के पहले लुक के साथ मेकर्स ने फिल्म की संभावित रिलीज डेट भी बता दी है। यह फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी, जिसमें पहला पार्ट साल 2026 की दीवाली और दूसरा 2027 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा। बता दें, इस फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है।

रामायण फिल्म में साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है। तो वहीं, हनुमान जी के रोल में सनी देओल और लक्ष्मण के किरदार में एक्टर रवि दुबे नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल जैसे और भी कई कलाकार नजर आ सकते हैं। बता दें, इस फिल्म में म्यूजिक लेडेंड्स और ऑस्कर जीतने वाले ए आर रहमान और हंस जिमर मिलकर म्यूजिक बना रहे हैं।

रामायण फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है, तो फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म का बजट बहुत ज्यादा है, तो इसमें यश ने भी अपना कुछ हिस्सा लगाया है। हालांकि, इन खबरों की पुष्टि हरजिंदगी नहीं करता है। 

इसे भी पढ़ें: क्या 'रामायण' के लिए शाकाहारी बनेंगी साई पल्लवी? तोड़ी चुप्पी, दे डाली कानून की धमकी

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर क्या कह रही है पब्लिक?

रामायण का टीजर सोशल मीडिया पर आते ही फिल्मी फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया है। जहां एक तरफ कुछ फैंस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं, तो कुछ को इसका आदिपुरुष के जैसा होने का डर भी सता रहा है। हालांकि, कुल मिलाकर बात करें तो अब तक रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म के फर्स्ट वीडियो लुक को तारीफें ही मिल रही हैं।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।