
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का दिलचस्प औक मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। 1 मिनट 22 सेकेंड का ये टीजर काफी इंट्रेस्टिंग है और काफी हद तक आपको लाफ्टर राइड पर ले जा सकता है। इस टीजर में कॉमेडी और रोमांस का जबरदस्त तड़का है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, प्रजापति पांडे का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो शादीशुदा होते हुए भी घर के बाहर दो लड़कियों संग रोमांस कर रहा है और घर और बाहर के इस झोल में कैसे कॉमेडी और गुदगुदाने वाले मोमेंट्स सामने आएगे, ये देखने के लिए आपको 15 मई 2026 को थियेटर्स का रूख करना होगा। चलिए आप भी इस फिल्म के मजेदार टीजर पर नजर डाल लीजिए।
View this post on Instagram
'पति पत्नी और वो दो' का मजेदार टीजर रिलीज हो गया है और इस हल्की-फुल्की फिल्म के टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। टीजर की कहानी प्रजापति पांडे यानी आयुष्मान खुराना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो घर के बाहर रोमांस ढूंढ रहे हैं। टीजर में काफी उथल-पुथल और हंगामे हैं। मेकर्स की तरफ से टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "समय सब कुछ बदल देता है... पर पतियों की फितरत उसके भी बस में नहीं। आ रहे हैं प्रजापति पांडे... इस बार अपनी पत्नी और वो दो के साथ।" टीजर की शुरुआत एक आकाशवाणी से होती है और फिर एक डायलॉग आता है कि वक्त के साथ सब कुछ बदल जाता है, लेकिन पतियों की फितरत नहीं बदलती है। इसके बाद सबसे पहले साल 1978 में रिलीज हुई संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर की 'पति पत्नी और वो' की झलक नजर आती है। इसके बाद कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की 'पति पत्नी और वो' की झलक नजर आती है और फिर कहानी इस साल यानी 2026 में पहुंचती है और आयुष्मान खुराना नजर आते हैं। इस बार फिल्म में एक घरवाली के साथ दो बाहरवाली हैं और टीजर काफी दिलचस्प है।
यह भी पढ़ें- 'रामायण' से लेकर 'वाराणसी' तक इन फिल्मों का फैंस को है बेसब्री से इंतजार, क्या तोड़ पाएंगी 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड?
ये फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' का सीक्वल है। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्टर किया है। फिल्म को भूषण कुमार और रेनू रवि चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान फिल्म 'उड़ता तीर' में भी नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले ही तोड़ा शाहरुख खान का 31 साल का रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग में बॉक्स ऑफिस पर ला दिया तूफान
'पति पत्नी और वो दो' का टीजर फैंस को दिलचस्प लग रहा है। ऐसे में देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है? अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।