Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:42 AM IST
herzindagi
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Release Date

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri ने एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई, जानें कार्तिक-अनन्या की फिल्म सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज

'तू मेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म कल यानी 25 दिसंबर, 2025 क्रिसमस डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब ऐसे में लोगों ने एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और उसने अभी तक  2.83 करोड़ की कमाई की है।
Editorial
Updated:- 2025-12-24, 16:01 IST

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Release Date: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'मेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का लोगों को लेकर लोगों के बीच बज बना हुआ है। फिल्म के टीजर और ट्रेलर रिलीज के बाद से लोग स्क्रीन पर कार्तिक और अनन्या की केमेस्ट्री देखने को बेताब है। बता दें कि कल यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और अब इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर ली है। आइए इस लेख में जानते हैं फिल्म ने ओपनिंग डे के साथ कितनी कमाई कर ली है।

एडवांस बुकिंग में Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri ने कितनी कमाई की?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कार्तिक आर्यन ने फिल्म की एडवांस बुकिंग की जानकारी दी थी। सैकनिल्क की  रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक 2.83 करोड़ की कमाई कर ली है।  बता दें कि फिल्म की अब तक 47337 टिकट्स बिके हैं। हालांकि ये नंबर अभी बढ़ सकते हैं क्योंकि फिल्म कल 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन की फिल्म Naagzilla में किस हीरोइन संग जमेगी उनकी जोड़ी? लीड एक्ट्रेस को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

कार्तिक और अनन्या ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली थी?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म तू मेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी 150 करोड़ की बजट में बनकर तैयार हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने 50 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। वहीं अनन्या पांडे को 5 करोड़ फीस मिली है।

'तू मेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में कौन से एक्टर और एक्ट्रेस आएंगे नजर?

तू मेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी में मुख्य भूमिका में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे के अलावा नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और अरुणा ईरानी समेत कई कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी 'तू मेरा मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

इस फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे दूसरी बार स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। बता दें कि इससे पहले वह पति पत्नी और वो में एक साथ नजर आए चुके थे। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़ें- Kriti Sanon Movies: 'तेरे इश्क में' के रिलीज से पहले ओटीटी पर देखें कृति सेनन की लुका छुपी-दो पत्ती समेत ये 5 धांसू फिल्में

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- imdb


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri ने एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई, जानें कार्तिक-अनन्या की फिल्म सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज | kartik aaryan ananya panday film tu meri main tera main tera tu meri advance booking collection and know release date | Herzindagi