Bawaal Film को क्यों देखना चाहते हैं जापान के लोग? द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा है कारण

Bawaal Movie: जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की बवाल फिल्म के रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि बवाल फिल्म देखने का क्रेज भारत के साथ-साथ जापान में भी है। 

 
bawaal movie trailer

Bawaal Movie: जान्हवी कपूर और वरुण धवन की बवाल फिल्म की कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। बता दें कि बवाल फिल्म की कहानी वर्ल्ड वॉर-2 की पृष्ठभूमि पर बनी है। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो जापान की तरफ भी इस फिल्म को जापानी भाषा में डब करने की डिमांड सामने आई है। आइए जानते हैं क्यों।

जापान के लोग क्यों देखना चाहते हैं Bawaal Film?

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला को जापान से एक खास रिक्वेस्ट मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक , “जापानी दर्शकों से अनुरोध है कि बवाल फिल्म को स्थानीय भाषा में डब किया है। इस फिल्म का द्वितीय विश्व युद्ध के संबंध है। यही कारण है कि जापान में भी बवाल को लेकर बातचीत हो रही है।"

बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, अमेरिका ने जापान के दो शहरों हिरोशिमा और नागासाकी में एटम बम गिराये थे। जिसमें भारी तबाही हुई थी। यह युद्ध 1939 से 1945 के बीच लड़ा गया था।

इसे भी पढ़ेंःOMG: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म से जुड़ गई हैं ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सीज

बवाल फिल्म का ट्रेलर (Bawaal Film Trailer)

बवाल फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत अज्जू भैया (वरुण धवन) से होती है, जो एक स्कूल में हिस्ट्री टीचर का किरदार निभा रहे हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात निशा यानि जाह्नवी से होती है। प्यार, तकरार और नोकझोंक के इर्द-गिर्द घूमती यह फिल्म लोगों को काफी धमाकेदार लग रही है।

बवाल फिल्म का गाना (Bawaal Film Song)

बवाल फिल्म का एक गाना भी रिलीज हो चुका है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। 'तुम्हे कितना प्यार करते' गाने पर कभी तक 22 मिलियन व्यूज भी आ चुके हैं।

कब रिलीज हो रही है बवाल फिल्म (Bawaal Film Release Date)

वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर यह फिल्म का 21 जुलाई को भारत और 200 अन्य देशों में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

इसे भी पढ़ेंःएफिल टावर पर प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनेगी वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'बवाल'

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP